August 30, 2026
CNG के दाम में भारी उछाल: क्या अब हाइब्रिड कारें बन गई हैं बचत का नया जरिया?
Published: Sunday, August 30, 2026, 15:18 [IST] रातारात बढ़े CNG के दामों ने आम परिवारों के महीने का बजट बिगाड़ दिया है। इंद्रप्रस्थ गैस (IGL) ने 29 अगस्त की सुबह 6 बजे से दिल्ली-NCR में CNG ₹3.89 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी। इसके साथ ही रविवार, 30 अगस्त को दिल्ली में CNG की कीमत ₹86.98/किग्रा पर पहुंच गई है। अब लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारों के मुकाबले CNG कारें अब भी बचत का जरिया हैं या नहीं? आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों का ताजा रेट, हर किलोमीटर का खर्च और यह कि आज के समय में किसे किसमें फायदा है।
Read more