August 7, 2026
EMI नहीं चुका पाए तो बैंक अब क्या-क्या कर पाएंगे? RBI ने लोन रिकवरी के बदल दिए सारे नियम
RBI New Loan Recovery Rules: रिजर्व बैंक ने लोन रिकवरी के नए नियम जारी किए हैं। EMI नहीं भरने पर बैंक कब कॉल कर सकता है, रिकवरी एजेंट क्या कर सकता है। जानें नए नियम।Loan Recovery New Rules: अगर आपने बैंक से कोई लोन ले रखा है और किसी वजह से समय पर EMI नहीं भर पा रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन रिकवरी के तौर-तरीकों को लेकर कड़े और नए नियम बना दिए हैं। अक्सर ऐसा देखा जाता था कि लोन न चुका पाने पर रिकवरी वाले लोगों को परेशान करते थे, अजीब वक्त पर फोन करते थे या सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देते थे। अब बैंकों और इन एजेंटों की मनमानी पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए RBI ने एक नया फ्रेमवर्क जारी कर दिया है, जो 1 जनवरी 2027 से लागू होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि नए नियमों के आने के बाद बैंक और रिकवरी एजेंट आपके साथ क्या कर सकते हैं और क्या नहीं...
Read more