Sep 14, 2026 09:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Latest Railway Jobs 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल भर्ती में 590 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है।

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की बड़ी भर्ती
RRB Paramedical Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल, नर्सिंग या लैब टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर चुके हैं और भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी वाली खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के विभिन्न रेलवे हॉस्पिटलों और मेडिकल विभागों में कुल 590 पदों को भरा जाएगा।
पदों की डिटेल्स
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के हैं, जिनकी कुल संख्या 365 है। इसके अलावा फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) के 118 पद, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II के 43 पद, और लैब असिस्टेंट ग्रेड II के 31 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में अन्य महत्वपूर्ण पद भी शामिल हैं, जैसे रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन (25 पद), ईसीजी टेक्नीशियन (04 पद), ऑप्टोमेट्रिस्ट (02 पद), डायलिसिस टेक्नीशियन (01 पद) और ऑडियोलॉजिस्ट/स्पीच थेरेपिस्ट (01 पद)।
महत्वपूर्ण तारीखें-
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 से RRB के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इसके साथ ही फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को 16 अक्टूबर 2026 तक का समय मिलेगा। यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसके सुधार के लिए 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शैक्षणिक योग्यता-
शैक्षणिक योग्यता पदोनुसार अलग-अलग है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए जीएनएम या बी.एससी नर्सिंग, फार्मासिस्ट के लिए डिग्री या डिप्लोमा इन फार्मेसी, रेडियोग्राफर और ईसीजी टेक्नीशियन के लिए डिप्लोमा/डिग्री, लैब असिस्टेंट के लिए डीएमएलटी, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर के लिए बी. एससी (केमिस्ट्री) और डायलिसिस टेक्नीशियन के लिए बी. एससी और डिप्लोमा इन हेमोडायलिसिस अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।
आयु सीमा-
आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 से 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष और फार्मासिस्ट के लिए 20 से 35 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के तहत रिजर्व कैटेगरी के छात्रों को उम्र में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जिसमें से परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, महिला, एक्स-सर्विसमैन, दिव्यांग और अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है, जो परीक्षा में शामिल होने पर पूरी तरह रिफंड कर दी जाएगी।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल 3 से लेकर लेवल 7 के अनुसार बहुत ही आकर्षक वेतन मिलेगा।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स