CGPSC Exam Scam Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) में CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाला (CGPSC Exam Scam) मामले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED Investigation) कर रहा है। 2020 और 2021 की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर रायपुर EOW-ACB में FIR दर्ज हुई थी। इसके बाद CBI ने भी मामले की जांच शुरू की। अब ED पैसों के लेनदेन और मनी ट्रेल (Money Trail) की जानकारी जुटा रही है। जांच में कई लोगों की भूमिका सामने आने की बात कही गई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/14/cgpsc-scam-ed-investigation-chetan-borgharia-2026-09-14-19-37-44-2026-09-14-20-58-47.webp)
फर्जी कंपनी के लेनदेन पर नजर
ED की जांच में फिगरटेक कंपनी (CGPSC Exam Scam) से जुड़े वित्तीय लेनदेन भी सामने आए हैं। एजेंसी यह पता करने की कोशिश कर रही है कि कंपनी का इस्तेमाल पैसों को इधर-उधर करने के लिए तो नहीं किया गया। CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाला (CGPSC Exam Scam) मामले में ED कैंडीडटेस से लिए गए पैसों और उनके आगे हुए लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। इस दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं।
यह भी पढ़ें: Sambhal Accident: संभल में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 महिलाओं की मौत, 12 लोग गंभीर रूप से घायल, 4 की हालत नाजुक
चैतन्य बोथरिया की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज
ED ने CGPSC मामले में चैतन्य बोथरिया (Chhattisgarh News) को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रायपुर की विशेष PMLA अदालत ने उन्हें ED हिरासत में भेजा। जांच एजेंसी अब उनके बैंक खातों और दूसरे वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाला (CGPSC Exam Scam) में बोथरिया की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। एजेंसी इस मामले में अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Today: एमपी में 19 सितंबर से हो सकती है मानसून की वापसी, अगले कुछ घंटे 10 जिलों में भारी बारिश के आसार
OSD पद के नाम पर कैंडीडटेस से रकम लेने का दावा
ED के अनुसार, कैंडीडटेस को भरोसा दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में OSD पद पर चैतन्य बोथरिया के नाम और पद का कथित इस्तेमाल किया गया। कैंडीडटेस को परीक्षा में मदद और चयन का भरोसा देने की बात जांच में सामने आई है। CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाला (CGPSC Exam Scam) में पेपर लीक (Paper Leak) और चयन कराने के लिए नेटवर्क तैयार करने का भी दावा किया गया है। कुछ कैंडीडटेस को रिसॉर्ट में ठहराने की बात भी सामने आई।
यह भी पढ़ें: MP Scooty Yojana: एमपी के 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी स्कूटी, 19 सितंबर को CM Mohan देंगे सौगात
खातों में 66 लाख से ज्यादा जमा होने की जांच
ED के अनुसार, चैतन्य बोथरिया के बैंक खाते में 170 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 66.64 लाख रुपए से ज्यादा नकद जमा हुए। जांच में उत्कर्ष चंद्राकर, अनिल चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर के नाम भी सामने आए हैं। (CGPSC Exam Scam) एजेंसी करीब 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम के लेनदेन की जांच कर रही है। CGPSC भर्ती परीक्षा घोटाला (CGPSC Exam Scam) में अब ED पैसों के स्रोत और उनके इस्तेमाल का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: Sagar Sharab Death Case: शराब कांड के पीड़ित परिवारों को 3 दिन में मुआवजा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- संबल कार्ड नहीं तो भी मिलेगी मदद