October 27, 2026

इस जीत पर जितना कहो, कम है... अभिषेक-वैभव का ऐसा प्रहार, अंपायर भी गेंदें गिनना भूले!

199 रनों का लक्ष्य, 40 गेंद बाकी और जीत का ऐसा तूफानी अंदाज कि अंपायर भी ओवर में गेंदों की गिनती दोबारा जांचने लगे. अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले शतकीय तूफान और वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को ऐसा धोया कि उनके पास बचाव का मौका तक नहीं था. भारत ने 13.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. लेकिन वेलिंगटन की यह जीत सिर्फ स्कोरकार्ड की कहानी नहीं है. यह भारतीय टी20 क्रिकेट के उस नए मिजाज का ऐलान है, जिसमें विरोधी के बड़े स्कोर को भी बौना बनाने का दम है. Read more

October 27, 2026

बालकनी में लगवाना है नया दरवाजा? फोल्डिंग या स्लाइडिंग, जानें कौन-सा है बेस्ट

Folding vs Sliding Doors: बालकनी घर का वो हिस्सा होती है, जो सुबह की ठंडी हवा और शाम की सुकूनभरी चाय का आनंद लेने का मौका देती है. ऐसे में ये लोगों के लिए घर का सबसे सुकूनभरा हिस्सा बन जाती है. बालकनी छोटी हो या बड़ी, अगर उसका दरवाजा सही डिजाइन का हो, तो पूरे कमरे का लुक बदल सकता है. कई बार बालकनी में अच्छी-खासी जगह होती है, लेकिन दरवाजा खुलने पर कमरे का काफी हिस्सा घिर जाता है. इससे आने-जाने में परेशानी होती है और कमरा भी छोटा-छोटा लगने लगता है. वहीं, सही दरवाजा लगाने से न सिर्फ जगह का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है, बल्कि घर में नेचुरल रोशनी और खुलापन भी बढ़ाया जा सकता है. Read more

October 27, 2026

सनी देओल की 'सूर्या' का पहला गाना 'सुनियो जरा' रिलीज, 21 साल बाद उदित-कुमार आए साथ, पुरानी यादें हुईं ताजा

Suryaa First Song Suniyo Zara Released: सनी देओल की फिल्म सूर्या का पहला गाना सुनियो जरा रिलीज हो गया है. इस गाने को दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू ने गया है. दोनों करीब 21 साल बाद इस गाने के जरिए साथ आए हैं. Read more

October 27, 2026

दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर से भिड़ने को तैयार रवि किशन, 'रामायण 2' और 'मेरा यार बजरंगी' का क्लैश

Movies Releasing On Diwali 2027: अक्सर ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लैश होते रहते हैं. अब एक्टर रवि किशन बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों से टक्कर लेने जा रहे हैं. दरअसल, दिवाली 2027 पर रणबीर की ‘रामायण 2’ और प्रभास की ‘स्पिरिट’ पहले से रिलीज होने के लिए तय है. अब इन दो फिल्मों के साथ रवि किशन अपनी भी एक डिवोशन ड्रामा फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं. Read more

October 27, 2026

कैंसर दवाओं की बेतहाशा कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, निजी अस्पतालों को दी सीधी चेतावनी

कैंसर दवाओं की बेतहाशा कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, निजी अस्पतालों को दी सीधी चेतावनी Supreme Court News: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की ऊंची कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने केंद्र सरकार और निजी अस्पतालों को फटकार लगाते हुए कहा कि लागत से कई गुना ज्यादा दाम वसूलना बिल्कुल गलत है. Read more

October 27, 2026

₹12 हजार में 5G फोन! 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, मौका हाथ से न जाने दें

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में कम कीमत में 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार डील है. इस फोन में आपको ऐसे कई फीचर्स मिलते हैं, जो महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं. खास बात यह है कि बजट में आने वाले इस फोन में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है. Read more

October 27, 2026

सलमान खान It's Done Bro... 19 साल की होस्टिंग पर कैसे भारी पड़ा एक वीकेंड का वार

साल 2010...बिग बॉस 4.. ये वो मौका था जब बड़े पर्दे के चुलबुल पांडे की टीवी स्क्रीन पर दबंगई का आगाज हुआ था. देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के सलमान होस्ट बने. अरशद वारसी, शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन के बाद सलमान ने रियलिटी शो की कमान संभाली. उन्होंने अपनी होस्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया कि भाईजान शो की आन बान और शान बन गए. Read more

October 27, 2026

राहुल गांधी ने क्यों त्रिपुंड शेयर कर लिखा ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’? बहन प्रियंका गांधी ने बताया इस पोस्ट के पीछे का सच

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार सुबह-सुबह अपने X प्लेटफॉर्म हैंडल पर त्रिपुंड तिलक (Tripundra) की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही, उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’ (Satyam Shivam Sundaram) लिखा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस पोस्ट को देखकर हर कोई यही सोच रहा कि आखिर उन्होंने त्रिपुंड की तस्वीर क्यों साझा की? Read more

October 27, 2026

RRR से 5 गुना बड़ी होगी एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’, 40 दिन पहले पूरी हुई शूटिंग | ss-rajamouli-varanasi-film-rrr-five-times-bigger-shooting

मुंबई: ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। राजामौली के मुताबिक, यह फिल्म कहानी और निर्माण के लिहाज से उनकी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ से पांच से छह गुना बड़ा प्रोजेक्ट है। खास बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर फिल्म बनाए जाने के बावजूद इसकी शूटिंग पिछली फिल्म की तुलना में 40 दिन कम समय में पूरी कर ली गई। निर्देशक ने इसका श्रेय बेहतर योजना, विस्तृत तैयारी और शूटिंग से पहले किए गए काम को दिया है। राजामौली ने ब्राजील में आयोजित 50वें साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान बातचीत में फिल्म के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किसी फिल्म का आकार बड़ा होने का मतलब यह नहीं है कि उसे पूरा करने में अनिवार्य रूप से अधिक समय लगेगा। अगर कहानी, दृश्यों और शूटिंग की योजना पहले से तैयार हो, तो बड़े प्रोजेक्ट को भी तय समय में पूरा किया जा सकता है। Read more

October 27, 2026

Burhanpur Asthiyan Chori: बुरहानपुर के श्मशान घाट से महिला और पुरुष की अस्थियां गायब, परिजनों में आक्रोश, लालबाग थोने में शिकायत

Burhanpur Asthiyan Chori: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बहादरपुर के श्मशान घाट से दो मृतकों की अस्थियां गायब (Burhanpur Asthiyan Chori) हो गईं। इनमें एक महिला और एक पुरुष की अस्थियां शामिल हैं। तीन दिन बाद जब परिजन अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्हें अस्थियां नहीं मिलीं। इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। Read more