October 27, 2026

सनी देओल की 'सूर्या' का पहला गाना 'सुनियो जरा' रिलीज, 21 साल बाद उदित-कुमार आए साथ, पुरानी यादें हुईं ताजा

Suryaa First Song Suniyo Zara Released: सनी देओल की फिल्म सूर्या का पहला गाना सुनियो जरा रिलीज हो गया है. इस गाने को दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू ने गया है. दोनों करीब 21 साल बाद इस गाने के जरिए साथ आए हैं.

Google Search

Suryaa First Song Suniyo Zara Released: सनी देओल की फिल्म सूर्या का पहला गाना सुनियो जरा रिलीज हो गया है. इस गाने को दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू ने गया है. दोनों करीब 21 साल बाद इस गाने के जरिए साथ आए हैं.

author-image

New Update

ेSuryaa

Suryaa First Song Suniyo Zara Released: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अपकमिंग फिल्म सूर्या 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. हालांकि, सनी देओल शुरू से ही अलग हटकर फिल्मों की स्क्रिप्ट चुनते हैं. इस बार भी उन्होंने वहीं किया. इस फिल्म की स्टोरी में हेल्थकेयर सिस्टम और मेडिकल पेशे में कथित भ्रष्टाचार को दिखाया गया है. जिसकी वजह से विवाद भी हो रहा है. इसी विवाद के बीच फिल्म का पहला गाना सुनियो जरा (Suniyo Zara) रिलीज हुआ. जिसमें 90 के दशक के दग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू ने आवाज दी है. इस गाने को सुनने के बाद फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई. बता दें कि इस गाने के जरिए दोनों करीब 21 साल बाद साथ आए हैं.

21 साल बाद उदित-कुमार आए साथ

सूर्या का 'सुनियो जरा'गाना एक दोस्ती पर बेस्ड है, जिसमें सनी देओल और रवि किशन एक खूबसूरत रोड ट्रिप निकलते दिखाई देते हैं. इस ट्रिप के दौरान दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक, साथ बिताए पलों और लाइफ से जुड़ी बातों की झलक देखने को मिलती है. इस गाने की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि इसके जरिए बॉलीवुड के दो लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर्स उदित नारायण और कुमार सानू करीब 21 साल बाद एक साथ कोई गाना गा रहे हैं. इसे गाने को सुनकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. गाने में उनके साथ अनुपम अमोद ने भी अपनी आवाज दी है.इसे राही ने कंपोज किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं. इसके अलावा गाने में किरदारों के बीच सहजता और अपनापन दिखाया गया है, जो लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की खूबसूरती को दिखाता है. गाने में माहौल सुकूनभरा है.

उदित और कुमार सानू ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

उदित नारायण ने ने सालों बाद कुमार सानू संग गाना गाने को लेकर अपना शेयर एक्सपीरियंस किया. उन्होंने सुनियो जरा गाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कुमार सानू को लेकर कहा कि इतने सालों बाद कुमार सानू के साथ फिर से गाना उनके लिए अपने करियर के एक खूबसूरत दौर को दोबारा जीने जैसा एक्सपीरियंस रहा. अनुपम अमोद के जुड़ने से इस सहयोग में नई एनर्जी भी आई, जबकि पुराने दिनों जैसा अपनापन बरकरार रहा. इस गाने को लेकर सिंगर को उम्मीद है कि लोग गाने के हर सुर में इस रिश्ते और जुड़ाव को महसूस कर पाएंगे. वहीं कुमार सानू ने इस गाने को म्यूजिक से आगे बढ़कर दोस्ती, यादों और एक साथ आने की खुशी से जुड़ा बताया. कहना मानना है कि इस तरह के गाने की खासियत यह है कि वे इमोशन्स से जुड़ते हैं और लंबे टाइम तक लोगों के दिलों में जगह बनाए रख सकते हैं. उन्हें उम्मीद है कि लोगों को यह गाना पसंद आएगा.

फिल्म सूर्या के बारे में जानिए

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म सूर्या एक क्राइम-थ्रिलर है जो एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर (सूर्या) की स्टोरी है, जो अपनी बेटी के अचानक मौत के बाद गहरे सदमे में चला जाता है. जब वह खुद इस मामले की पड़ताल करता है तो उसका सामना देश की मेडिकल सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार से होता है. बता दें यह फिल्म साल 2018 में आई ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म 'जोसेफ' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. फिल्म सनी देओल के साथ के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, मनीष वाधवा, टीनू आनंद और तनुश्री चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे. कमल मुकुट के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: इमरान खान को लीव इंडिया नोटिस मामले में मिली बड़ी राहत, देश छोड़ने के फैसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें