Burhanpur Asthiyan Chori: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बहादरपुर के श्मशान घाट से दो मृतकों की अस्थियां गायब (Burhanpur Asthiyan Chori) हो गईं। इनमें एक महिला और एक पुरुष की अस्थियां शामिल हैं। तीन दिन बाद जब परिजन अस्थियां लेने श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्हें अस्थियां नहीं मिलीं। इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
तीन दिन बाद अस्थियां लेने पहुंचे थे परिजन
जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार के बाद परिजन तीन दिन बाद अस्थियां लेने बहादरपुर के श्मशान घाट पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उन्हें अस्थियां नहीं (Burhanpur Asthiyan Chori) मिलीं। इसके बाद मामले को लेकर नाराजगी बढ़ गई। हालांकि, अस्थियां कहां गईं और इसके पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें: MP Cabinet Decisions: मध्यप्रदेश में कम वर्षा वाले 12 जिलों के किसानों को बड़ी राहत, EOW के लिए 345 करोड़ मंजूर
लालबाग पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना (Burhanpur Asthiyan Chori) की जानकारी मिलने के बाद लालबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्थियां गायब होने की घटना से परिजन परेशान हैं और दोषियों का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: IND vs NZ 3rd T20: वेलिंगटन में अभिषेक-वैभव का तूफान, 30 गेंदों में 100 रन बनाने का रिकॉर्ड, सीरीज पर अजेय बढ़त
श्मशान घाट पर CCTV लगाने की मांग
इस घटना (Burhanpur Asthiyan Chori) के बाद श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ग्राम पंचायत के सदस्य सुरेश बोदड़े ने कहा कि इस घटना से हमारी आस्था को ठेस लगी है। मैं 70 साल का हो गया हूं। पहली बार अस्थियों चोरी हुई हैं। यह देखने में भी पहली बार आया है कि जिंदा लोगों को तो लोग सताते हैं, अब मरे लोगों को भी लोग सता रह हैं। तीन पहले एक ही समाज के पुरुष और महिला की मृत्यु हुई थी। तीसरे दिन जब उनकी अस्थियां लेने आए तो वहां सब साफ था।इसका समाज को बहुत दुख हुआ है। समाज सकते हैं। अभी ये हुआ है। लाइट लगवाई थी, उसमें भी चार लाइट चोरी हो गई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें-https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk
लेखक
![]()