October 9, 2026

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा तो निफ्टी 22300 के पार; IT शेयरों में तेजी - India TV Hindi

गुरुवार की भयंकर बिकवाली और बाजार के निचले स्तर पर बंद होने के बाद शुक्रवार यानी 9 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों की ओर से की गई जोरदार खरीदारी की बदौलत घरेलू बाजार हरे निशान में खुले। सत्र की शुरुआत में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा उछल गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 22,300 के महत्वपूर्ण स्तर को पार करने में कामयाब रहा। बाजार में आई इस तेजी की मुख्य वजह आईटी सेक्टर के दिग्गजों में रही जबरदस्त लिवाली है। Read more

October 9, 2026

जीएसटी काउंसिल का बड़ा ऐलान: गिरफ्तारी के अधिकार खत्म, टैक्स नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

जीएसटी काउंसिल का बड़ा ऐलान: गिरफ्तारी के अधिकार खत्म, टैक्स नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी Published: Friday, October 9, 2026, 9:35 [IST] नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल ने 8 अक्टूबर 2026 को टैक्स सिस्टम में बड़े सुधारों को हरी झंडी दिखा दी है। काउंसिल ने अधिकारियों से गिरफ्तारी के अधिकार वापस लेने और केस दर्ज करने (प्रॉसिक्यूशन) की सीमा बढ़ाकर ₹5 करोड़ करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही सामान्य जुर्माना घटाकर ₹10,000 किया जाएगा। इन सुधारों के तहत छोटे कारोबारियों को तेजी से रिफंड देने और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने का वादा भी शामिल है। हालांकि, ये फिलहाल सिफारिशें हैं और इन्हें लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने या कानून में जरूरी बदलाव करने की जरूरत होगी। Read more

October 9, 2026

MP Investment News: मध्यप्रदेश में ₹90 हजार करोड़ निवेश का भरोसा, CM मोहन यादव ने खोले पत्ते

CM मोहन यादव को मुंबई में निवेशकों से ₹90 हजार करोड़ के निवेश का आश्वासन मिला। MP में फार्मा, मेडिकल डिवाइस, EV और अन्य उद्योगों को बढ़ावा देने की तैयारी।भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित निवेश संवाद के दौरान मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की संभावनाओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के करीब 30 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। मुंबई में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ हुई बैठकों के बाद प्रदेश को करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश का आश्वासन मिला है। मुख्यमंत्री ने फार्मा, मेडिकल डिवाइस, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य क्षेत्रों के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। Read more

October 9, 2026

Bihar Special Bus : बिहार वालों के लिए बड़ी राहत! शनिवार से दौड़ेंगी 40 स्पेशल बसें, दिल्ली-गुरुग्राम समेत इन शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी

Bihar Special Bus : त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बिहार से दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए घर आने-जाने का सिलसिला तेज हो जाता है। ऐसे में ट्रेन की लंबी वेटिंग और नियमित बसों में सीटों की कमी के बीच बिहार सरकार ने यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। शनिवार से राज्य के चार प्रमुख शहरों से 40 त्योहार स्पेशल अंतरराज्यीय बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। Read more

October 9, 2026

Breaking News Live Update 9 Oct: Bypoll Results 2026 में नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP आगे, 6 सीटों पर मतगणना जारी

Breaking News Live Update 9 October : देश-विदेश में आज 9 अक्टूबर की बड़ी खबरें कौन सी हैं। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश में क्या बड़ा घटनाक्रम है साथ ही राजनीतिक गलियारों में किस मुद्दे पर सरगर्मी चल रही है। इसके लिए पढ़ें आज 9 अक्टूबर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज। Read more

October 9, 2026

World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में

Published: Friday, October 9, 2026, 9:30 [IST] World Post Day 2026: हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस (World Post Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं के महत्व और उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना है। आज मोबाइल और इंटरनेट के जरिए कुछ ही सेकंड में संदेश पहुंच जाते हैं, लेकिन डाक सेवाओं की अहमियत अब भी बनी हुई है। चिट्ठियां, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पार्सल पहुंचाने में डाक विभाग का बड़ा योगदान है। एक समय था, जब दूर रहने वाले लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का सबसे आसान और सस्ता माध्यम डाक ही हुआ करता था। आइए, जानते हैं विश्व डाक दिवस का इतिहास और इसके महत्व के बारे में - Read more