October 27, 2026

'CEC के इस्तीफे तक आंदोलन', दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने भरी हुंकार

राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों की चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतें सुनीं. इसको लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि राहुल गांधी ने त्रिलोकपुरी में 'वोट चोरी' के मुद्दे पर लोगों से बात की.

कांग्रेस ने कहा कि वोट हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज करोड़ों लोगों से उनका यह अधिकार छीना जा रहा है. कांग्रेस के मुताबिक, वह काफी समय से इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन अब पूरा देश समझ रहा है कि 'वोट चोरी' टॉप लेवल से की जा रही है. पार्टी ने आरोप लगाया कि गरीबों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है.

कांग्रेस ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ अमीरों का हिंदुस्तान बनाने पर तुले हैं. पार्टी के मुताबिक, त्रिलोकपुरी में हुई आज की बैठक में देखा गया कि कैसे 4 बूथों से 416 नाम गैर-कानूनी तरीके से हटा दिए गए. कांग्रेस ने कहा कि इस बारे में जब भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल पूछे जाते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते.

नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने 'जन सुनवाई' में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। ज्ञानेश कुमार फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटकर 'वोट चोरी' को अंजाम दे रहे हैं-जो देशद्रोह है। हम मिलकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे, जनता के वोट का अधिकार बचाएंगे। 📍 त्रिलोकपुरी, दिल्ली

राहुल गांधी ने जनसुनवाई के दौरान दावा किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत त्रिलोकपुरी इलाके के चार बूथों से 416 मतदाताओं के नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस मामले पर सवाल पूछे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

— Congress (@INCIndia) October 27, 2026

4 बूथों से 416 मतदाताओं के नाम हटाने का दावा

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक पूरा विपक्ष एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष का विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से नहीं हटाते.

जनसुनवाई में विपक्षी नेता भी रहे मौजूद

त्रिलोकपुरी में हुई इस जनसुनवाई में राहुल गांधी के साथ भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी मौजूद थे. इस दौरान लोगों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं.

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष लंबे समय से 'वोट चोरी' का मुद्दा उठा रहा है और अब पूरा देश समझ रहा है कि वोट चोरी टॉप लेवल से की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब लोगों को मतदाता सूची से हटाकर उनके अधिकार छीने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ऐसा नया भारत बनाने की कोशिश की जा रही है, जो कुछ चुनिंदा अरबपतियों के हितों के लिए हो, जहां नागरिकों के अधिकार सीमित हों और गरीबों के अधिकार छीने जाएं. कांग्रेस ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विपक्ष इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगा.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV