October 27, 2026

दिवाली 2027 पर रणबीर कपूर से भिड़ने को तैयार रवि किशन, 'रामायण 2' और 'मेरा यार बजरंगी' का क्लैश

Movies Releasing On Diwali 2027: अक्सर ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के क्लैश होते रहते हैं. अब एक्टर रवि किशन बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों से टक्कर लेने जा रहे हैं. दरअसल, दिवाली 2027 पर रणबीर की ‘रामायण 2’ और प्रभास की ‘स्पिरिट’ पहले से रिलीज होने के लिए तय है. अब इन दो फिल्मों के साथ रवि किशन अपनी भी एक डिवोशन ड्रामा फिल्म रिलीज करने जा रहे हैं.

27 अक्टूबर को सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए रवि किशन की फिल्म का ऐलान किया है. फिल्म का नाम ‘मेरा यार बजरंगी: दोस्ती हो तो ऐसी’. अमित आर्यन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और महावीर जैन फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी इस पिक्चर का निर्माण कर रही है. जो पोस्टर सामने आया है उसमें दो हाथ में नजर आ रहे हैं. एक इंसानी हाथ है और दूसरा हाथ हनुमान जी का है.

भगवान और एक आम इंसान की दोस्ती

इस फिल्म की कहानी एक आम इंसान और भगवान के बीच की दोस्ती को दर्शाती है. रवि किशन इसमें हनुमान जी के भक्त और दोस्त के रोल में दिखाई देंगे. अमित आर्यन ने इस फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ इसकी कहानी भी लिखी है. साल 2027 में दिवाली पर ये फिल्म रिलीज होने वाली है. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट भी अगले साल दिवाली पर ही आने वाला है. तीसरा नाम प्रभास की ‘स्पिरिट’ का भी है.

ये भी पढ़ें-

नानी की फिल्म ब्लडी रोमियो में धुरंधर के इस खूंखार विलेन की हुई ENTRY!

क्या होगी महेश बाबू की फिल्म वाराणसी की असली कहानी? रिलीज से पहले ही राजामौली ने खोला राज

तीन-तीन फिल्मों का क्लैश

‘स्पिरिट’ पहले 5 मार्च 2027 को रिलीज होने के लिए तय थी, लेकिन कुछ समय पहले ऐसी खबर आई कि ये फिल्म अब तय डेट पर रिलीज नहीं हो रही है. अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट 29 अक्टूबर 2027 है. यानी ये फिल्म भी दिवाली पर ही रिलीज होगी. ऐसे में अगले साल तीन-तीन फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिलेगा. बहरहाल, रवि किशन की अपकमिंग फिल्मों में ‘सूर्या’, ‘नागजिला’, ‘खोसला का घोसला 2’ जैसे नाम भी शामिल हैं. ये फिल्में भी एक-एक करके साल 2027 में ही रिलीज होने वाली है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button