October 24, 2026
'पाकिस्तान हमें बचा रहा...' फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, देश में बवाल मचाने वाला पूरा VIDEO यहां देखें
Farooq Abdullah Controversy: फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को कश्मीरियों का रक्षक बताया, जिसके बाद BJP भड़क गई। देखिए विवादित बयान का पूरा VIDEO..Farooq Abdullah Pakistan Statement: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के एक भड़काऊ बयान ने देश की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया है। शनिवार को अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर वहां के लोगों को बचा रहा है, जबकि केंद्र सरकार कश्मीरियों की दिक्कतों पर चुप बैठी है। फारूक अब्दुल्ला के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बेहद कड़ा ऐतराज जताया है और अब्दुल्ला को देशद्रोही बताते हुए पाकिस्तान चले जाने की नसीहत दे डाली है।
Read more