October 24, 2026

रायपुर में 750KG पनीर नष्ट, जांच में असुरक्षित मिला: मिल्की मलाई और मैजिक ब्रांड का था पनीर; मालिकों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई - Raipur News

रायपुर में खाद्य विभाग ने रविवार को 750 किलो पनीर नष्ट करा दिया है। यह पनीर मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड का था। जांच में दोनों ब्रांड के पनीर खाने लायक नहीं पाए गए थे। इसके बाद भी 44 दिन तक पनीर को नष्ट नहीं किया गया। अब विभाग ने उरला की फैक्ट्री

.

वहीं, एक दिन पहले भिलाई में छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दूध से पनीर बनाने और गंदगी में मिठाइयां तैयार करने का मामला सामने आया। टीम ने यहां करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया है। तीन प्रतिष्ठानों में काम बंद करा दिया गया है।

वहीं, वैशाली नगर की एक दुकान में बिस्किट के पैकेट पर 9 दिन आगे की तारीख डालकर पैकिंग करने का मामला मिला है। दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है।

पहले देखिए तस्वीरें

रायपुर में फूड डिपार्टमेंट ने 750 किलो पनीर नष्ट कराया।

रायपुर में फूड डिपार्टमेंट ने 750 किलो पनीर नष्ट कराया।

फूड डिपार्टमेंट ने रायपुर से ओडिशा ले जा रहे गाड़ी से पनीर की खेप जब्त की थी।

फूड डिपार्टमेंट ने रायपुर से ओडिशा ले जा रहे गाड़ी से पनीर की खेप जब्त की थी।

जांच रिपोर्ट में जब्त पनीर को खाने के लिए सही नहीं पाया गया।

जांच रिपोर्ट में जब्त पनीर को खाने के लिए सही नहीं पाया गया।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर को खाद्य विभाग ने रायपुर के जोरा के पास ओडिशा ले जा रहे एक मालवाहक वाहन से पनीर की खेप जब्त की थी। इसके बाद पनीर का सैंपल जांच के लिए रायपुर लैब भेजा गया था।

12 सितंबर को लैब से आई रिपोर्ट में दोनों ब्रांड के पनीर को खाने के लिए सही नहीं पाया गया। इसके बाद खाद्य विभाग ने पनीर बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।

44 दिन बाद नष्ट किया गया पनीर

वहीं, जांच रिपोर्ट में पनीर सही नहीं पाए जाने के बाद भी उसे 44 दिन तक नष्ट नहीं किया गया। इस दौरान पनीर बनाने वाली कंपनी ने सरकारी लैब की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दोबारा जांच कराने की मांग की। इसके लिए पनीर का सैंपल नेशनल फूड लैब भेजा गया। कंपनी ने पनीर को नष्ट करने के लिए आवेदन भी दिया था।

इसके बाद खाद्य विभाग ने उरला स्थित फैक्ट्री में 750 किलो पनीर को नष्ट करा दिया, ताकि इसका इस्तेमाल न हो सके और यह दोबारा बाजार में न पहुंचे।

दोनों ब्रांड के मालिकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

खाद्य विभाग अब मिल्की मलाई और मलाई मैजिक ब्रांड के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रकरण तैयार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में मामले की आगे की प्रक्रिया होगी।

………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

एक्सपायरी दूध से बना रहे थे पनीर, गंदगी में पेड़ा-लड्डू-बर्फी:भिलाई में 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, 3 दुकानें सीज

भिलाई में खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा।

भिलाई में खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में फूड डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को मिठाई दुकानों पर छापा मारा। टीम ने जांच में पाया कि एक्सपायरी दूध से पनीर बनाया जा रहा था। गंदगी के बीच मिठाइयां बनती मिलीं। फूड डिपार्टमेंट की टीम ने करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया है। पढ़ें पूरी खबर…