October 24, 2026
भोपाल के अन्ना नगर में बिजली कटौती पर भड़के सारंग, अधिकारियों की क्लास ले डाली
भोपाल, 24 अक्टूबर 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की जमीन पर बसे अन्ना नगर जिसे कुछ लोग अन्ना बस्ती और कुछ लोग अवैध बस्ती भी कहते हैं, में बिजली कटौती के बाद जब लोगों ने चक्का जाम किया तो स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग भड़क उठे। उन्होंने आज भेल प्रबंधन, बिजली विभाग, जिला प्रशासन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि अन्ना नगर में कोई प्रॉब्लम नहीं होनी चाहिए। पॉलिटिक्स की समझ रखने वाले लोग कहते हैं कि, यह क्षेत्र विश्वास सारंग का पक्का वोट बैंक है।
Read more