October 24, 2026

पानीपत में घर पर फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार: 4 दिन के रिमांड पर; लव मैरिज करने पर रंजिश में वारदात - Panipat News

पानीपत13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

पानीपत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव कुराना में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के घर की बाहरी दीवार पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CIA-3 की टीम ने दोनों को बुड़शाम चौक से पकड़ा। आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के बड़ेसरा निवासी अमन और सागर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गांव कुराना निवासी सुरेंद्र पुत्र रामफल ने उरलाना चौकी में शिकायत देकर बताया था कि उसने 6 साल पहले परिवार की सहमति के बिना 9 सितंबर 2019 को स्वीटी से प्रेम विवाह किया था। उनकी शादी पंजीकृत है और दोनों गांव में अपने घर पर रह रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले साल गांव में अलग-अलग समुदायों की कुछ लड़कियों के दूसरे समुदाय के युवकों से विवाह करने के बाद कुछ लोगों ने इस बात को लेकर रंजिश रखनी शुरू कर दी थी।

व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे थे धमकी भरे ऑडियो

सुरेंद्र ने शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव के युवा एकता मंच कुराना और युवा मंच कुराना नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में ऑडियो क्लिप भेजकर उसके प्रेम विवाह का जिक्र किया गया। इन ऑडियो में उसके दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करके गांव में रहने पर आपत्ति जताई गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने पता किया तो एक ऑडियो विक्की निवासी कुराना का मिला। आरोप था कि विक्की अवैध तरीके से अमेरिका गया हुआ है और उसने दोनों व्हाट्सएप ग्रुप में धमकी भरे ऑडियो भेजे थे।

रात को दीवार पर चलाई थीं दो गोलियां

शिकायत के मुताबिक, 13 अक्तूबर 2025 की रात करीब दो बजे अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर के बाहर बनी बैठक की दीवार पर दो गोलियां चलाईं। रात के समय परिवार को लगा कि दिवाली के कारण किसी ने पटाखा या बम चलाया होगा। सुबह करीब आठ बजे सुरेंद्र ने बाहर जाकर देखा तो बैठक की दीवार के ऊपरी हिस्से में गोलियों के दो निशान मिले। दीवार के नीचे दो खाली कारतूस भी पड़े हुए थे।

जान के मारने के इरादे से चलाई थी गोली

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि गोलियां उन्हें जान से मारने के इरादे से चलाई गई थीं। उसने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके बाद मतलौडा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

अब CIA-3 की टीम ने इस मामले में अमन और सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका, गोली चलाने में इस्तेमाल हथियार और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत में ट्रेन की टक्कर से BJP नेता की मौत: शाम को घर से निकले, सुबह रेलवे लाइन के पास मिला शव

    शाम को घर से निकले, सुबह रेलवे लाइन के पास मिला शव|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में कार चोरी पर बीमा कंपनी को झटका: 4.15 लाख के साथ 9% ब्याज देने के आदेश; 45 दिन में करना होगा भुगतान

    4.15 लाख के साथ 9% ब्याज देने के आदेश; 45 दिन में करना होगा भुगतान|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में एक्सीडेंट में फूड डिपार्टमेंट के क्लर्क की मौत: बेकाबू होकर पलटी कार, ड्यूटी से घर लौट रहा, इकलौता बेटा, एक बेटी का पिता

    बेकाबू होकर पलटी कार, ड्यूटी से घर लौट रहा, इकलौता बेटा, एक बेटी का पिता|गोहाना,Gohana - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा में बिजली हड़ताल खत्म होने पर पटाखे फोड़े: प्रदर्शन के दौरान रेवाड़ी में बसें थमीं, पुलिसवालों ने तार जोड़े, जींद में बैलगाड़ी से पानी ढोया

    1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर