October 24, 2026

फांसी की सजा से बचने कातिल मुस्कान और साहिल ने अपनाया ये तरीका, ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ पर सामने आया बड़ा अपडेट | IBC24

Saurabh Rajput Murder Case Appeal: प्रयागराज: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में नया मोड़ आया है। हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाला कातिल जोड़ा मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए लोअर कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। दोनों ने अपनी सजा रद्द करने और सभी आरोपों से बरी करने की मांग की है। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह हाईकोर्ट की बेंच कर सकती है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

14 अक्टूबर को सुनाई गई थी फांसी की सजा

मेरठ की जिला एवं सत्र अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मुस्कान और साहिल को दोषी ठहराया था। इसके बाद 14 अक्टूबर को दोनों को मौत की सजा सुनाई गई। अदालत ने मामले को 'रेयरेस्ट ऑफ़ दी रेयर' कैटेगरी का माना था। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दोनों को सबूतों को मिटाने के मामले में भी उन्हें सजा सुनाई गई थी।

नीले ड्रम में मिला था सौरभ का शव

दरअसल देश के सबसे चर्चित हत्याकांड में से एक यह मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके का है। सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए नीले प्लास्टिक के ड्रम में रखा गया था। शव को छिपाने के लिए ड्रम में सीमेंट और कंक्रीट भरा गया था। पुलिस ने जांच के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मेरठ की अदालत में मामले का ट्रायल चला।

हाईकोर्ट में अब होगी अपील पर सुनवाई

दोनों दोषियों ने 30 सितंबर के दोषसिद्धि आदेश और 14 अक्टूबर को सुनाई गई मौत की सजा को रद्द करने की मांग की है। हालांकि, अपील में लगाए गए ये सभी तर्क आरोपियों का पक्ष हैं। इन पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विचार किया जाएगा।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

Muskan Rastogi and her lover Sahil Shukla have moved the Allahabad High Court against their death sentences in the horrific Meerut blue drum murder case.

A lower court sentenced the duo to capital punishment on October 14 for murdering Muskan’s husband, Saurabh Rajput, dismembering his body, and hiding the remains inside a cement-filled drum.
#MeerutCase #AllahabadHighCourt #JusticeForSaurabh #CrimeNews #HighCourt #BreakingNews

PC: India Today

— Diganta Guha (@diganta_guha) October 24, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

उत्तर प्रदेश में गायों की मौत के मामले में गौशाला प्रबंधक गिरफ्तार

अपराधी कितना भी ‘डीपफेक’ का आवरण ओढ़ ले, उसे खोज निकालेंगे : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

पाकिस्तान : अजरबैजान की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायाधीश पर रिश्वत लेने का आरोप

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ रुपये पर

संजय राउत ने एआई की मदद से ऑडियो क्लिप तैयार की, राहुल गांधी के इशारे पर काम कर रहे: भाजपा

ईरान से खतरे के कारण पश्चिम एशिया के चार दूतावासों में कर्मचारियों की संख्या घटा रहा अमेरिका

Web Title: Blue Drum Murder Case: Muskan Rastogi and Sahil Shukla Challenge Death Sentence in Allahabad High Court