Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम ( IMD Cyclonic System) देश के कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। IMD के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक मध्य और दक्षिण भारत में भारी से अत्यंत भारी बारिश (Heavy to Extremely Heavy Rainfall) की संभावना है।
⚠️ IMD Weather Warning !
Under the influence of the likely formation and further intensification of a Cyclonic Storm over the Westcentral Bay of Bengal by 26th October, isolated extremely heavy rainfall is likely over Coastal Andhra Pradesh on 27th & 28th October, and over… pic.twitter.com/OKAEf6pB3X
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 24, 2026
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
अंडमान-निकोबार और सौराष्ट्र-कच्छ में आज भारी से बहुत भारी (Cyclone Alert) बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/24/heavy-rain-alert-2026-10-24-21-52-20.png)
यह भी पढ़ें: Bhopal Liquor Contract Scam: सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज की FIR, फर्जी FD मामले में कार्रवाई
आंधी-बिजली को लेकर भी अलर्ट
आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, (Cyclone Alert) कोंकण-गोवा और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: Gajendra Yadav Rikesh Sen: पंडवानी महासम्मेलन में मंत्री गजेंद्र यादव ने विधायक रिकेश सेन को किया किनारे, सीएम विष्णुदेव साय के साइड में खुद हुए खड़े
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की हलचल
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन (Cyclone Alert Depression) 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 28 अक्टूबर को उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के बीच लैंडफॉल की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधायकी खत्म करने की सिफारिश
ओडिशा के 30 जिलों में अलर्ट
संभावित चक्रवात को देखते हुए ओडिशा के सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। 16 तटीय और दक्षिणी जिलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश हैं। गंजाम, गजपति, पुरी और खुर्दा में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें: MP Irrigation Project: सीएम ने 2,387 करोड़ से ज्यादा की सिंचाई परियोजना का किया उद्घाटन, प्रोजेक्ट से 57,422 हेक्टेयर भूमि में होगी सिंचाई