August 2, 2026
'किसी महिला को इस तरह...', ऋतिक रोशन पर जमकर भड़कीं कंगना रनौत, जानिए पूरा मामला
ऋतिक रोशन के वायरल बयान के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर पलटवार किया। उन्होंने ऋतिक से उन्हें ट्रोल करने वालों को रोकने और सबा आज़ाद का सम्मान करने की अपील की।बॉलीवुड के चर्चित कंट्रोवरर्सीज में शामिल कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'We Need To Apologise To Hrithik Roshan' ट्रेंड पर ऋतिक रोशन रिएक्शन के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जवाब दिया। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना ने ऋतिक से कहा कि वह अपनी पार्टनर सबा आज़ाद के साथ खुश हैं, इसलिए उन्हें किसी महिला को इस तरह निशाना नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके नाम पर हो रही ट्रोलिंग और बुलिंग की निंदा करनी चाहिए, न कि विवाद को और हवा देनी चाहिए।
Read more