Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
![]()
Suhel Khan
11 Oct 2026
09:13 IST
एडिट
11 Oct 2026
11:40 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 11 अक्टूबर 2026 और दिन रविवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे 13,000 करोड़ से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वहीं दिल्ली में आज भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट में बदलाव (SIR) की प्रक्रिया के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) आज भी विरोध प्रदर्शन करेगी. उधर गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान होगा. इस चुनाव के नतीजे 13 अक्टूबर को आएंगे. जबकि सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच आज अदालत की अवमानना के मामले पर विशेष सुनवाई करेगी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दिल्ली में सभी कांग्रेस महासचिवों और राज्य प्रभारियों को बुलाया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Oct 11, 2026 11:40 IST
Breaking News Today Live Updates: तेलंगाना के मेदक में युवक ने आग लगाकर मां की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
तेलंगाना के मेदक में शनिवार को दुर्गेश नाम के 22 साल के एक युवक ने अपनी 38 साल की मां पर डीजल डालकर और आग लगाकर उनकी हत्या कर दी. इससे पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था. जलने की वजह से महिला की मौत हो गई. हमने मामला दर्ज कर लिया है, शव को पोस्टमार्टम (PME) के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
Yesterday, a 22-year-old man named Durgesh killed his 38-year-old mother by pouring diesel on her and setting her on fire after an ongoing scuffle. She sustained burn injuries and died. We have registered a case, shifted the body for post-mortem examination (PME), and taken the…
— ANI (@ANI) October 11, 2026Oct 11, 2026 11:00 IST
Breaking News Today Live Updates: पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने रविवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने दर्शन बाबा महाकाल के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने कहा, “बाबा ने मुझ पर फिर से कृपा की है और मुझे दर्शन के लिए बुलाया है, जिसके लिए मैं सचमुच आभारी हूं उनका आशीर्वाद हम सभी और पूरे देश पर बना रहे, और हमारा देश व भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहें."
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh: Former Indian Cricketer Gautam Gambhir visits Mahakaleshwar Temple, says, “… Baba has blessed me again and called me for darshan, for which I am truly grateful. May his blessings remain upon us all and the entire nation, and may our country and… pic.twitter.com/44VGmbgBYH
— ANI (@ANI) October 11, 2026Oct 11, 2026 10:50 IST
Breaking News Today Live Updates: गुजरात के अंबाजी में नवरात्रि के पहले दिन अंबाजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
गुजरात के अंबाजी में आसो नवरात्रि के पहले दिन, गुजरात के सबसे बड़े शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भक्त मंगला आरती के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
#WATCH | Ambaji, Gujarat: Devotees attend Mangala Aarti at Ambaji Temple, Gujarat’s largest Shaktipeeth, on the first day of Aso Navratri. pic.twitter.com/yFodfi9EoY
— ANI (@ANI) October 11, 2026Oct 11, 2026 10:47 IST
Breaking News Today Live Updates: जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में स्थित चामुंडा माता मंदिर के खुले कपाट, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नवरात्रि के पहले दिन राजस्थान के जोधपुर में मेहरानगढ़ किले में स्थित चामुंडा माता मंदिर के कपाट खुल गए. इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और पूजा-अर्चना करना शुरू कर दी.
Oct 11, 2026 10:44 IST
Breaking News Today Live Updates: सीएम योगी ने बलरामपुर में ‘शिक्षा की उड़ान’ पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलरामपुर के दौरे पर हैं. जहां उन्होंने ‘शिक्षा की उड़ान’ पहल के तहत बलरामपुर जिले में स्टडी टेबल और आशीर्वाद पत्र वितरण कार्यक्रम में भाग लिया.
Oct 11, 2026 10:42 IST
Breaking News Today Live Updates: 84 साल के हुए अमिताभ बच्चन, सदी के महानायक कै फैंस ने प्रयागराज में की विशेष पूजा-अर्चना
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज 84वां जन्मदिन है. इस अवसर पर उनके प्रशंसकों ने प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान शिव को जल अर्पित किया और अमिताभ बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की.
Oct 11, 2026 10:13 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मारपीट के मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को सिविक सेंटर के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है.
Oct 11, 2026 09:48 IST
Breaking News Today Live Updates: देशभर में शारदीय नवरात्रि का जश्न, मुंबई के श्री मुंबा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज से देशभर में शारदीय नवरात्रि का जश्न देखने को मिल रहा है. नवरात्रि के पहले ही दिन देशभर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इस बीच मुंबई के श्री मुंबा देवी मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते नजर आए.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the first day of Shardiya Navratri, devotees offer prayers at Shri Mumba Devi temple. pic.twitter.com/Mhl36bj4u1
— ANI (@ANI) October 11, 2026Oct 11, 2026 09:45 IST
Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. साहिबाबाद के ACP अमित सक्सेना ने बताया, “पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के बाद 50,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कार चोरी के मामले में आरोपी फरमान, लिंक रोड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बृज विहार चौकी इलाके में आने वाला है. क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सूर्य नगर चौराहे पर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान, बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद कार आती हुई दिखाई दी."
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी; इसके बजाय, उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई और तेजी से भागने लगा. पुलिस टीम ने उसका पीछा किया; वह राधाकुंज इलाके से होते हुए एक कच्चे रास्ते पर चला गया, जहां सड़क आगे जाकर खत्म हो गई. भागने का कोई और रास्ता न मिलने पर, वह कार से बाहर निकला और जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर गोली चलाई. आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी की पहचान फरमान के तौर पर हुई है, जिसे ‘नागिन’ के नाम से भी जाना जाता है. उस पर 100 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो दर्जन से ज़्यादा डकैती, तीन दर्जन से ज़्यादा झपटमारी और तीन दर्जन से ज़्यादा चोरी के मामले शामिल हैं.
#WATCH | Ghaziabad, Uttar Pradesh: ACP Sahibabad Amit Saxena says, “As part of the ongoing campaign against crime and criminals directed by the Police Commissioner, the Crime Branch and the Link Road Police have successfully arrested a wanted criminal—carrying a reward of Rs… pic.twitter.com/ePeop4ImUD
— ANI (@ANI) October 11, 2026Oct 11, 2026 09:39 IST
Breaking News Today Live Updates: कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन में नवरात्रि की तैयारियों का दिखा शानदार नजारा
जम्मू-कश्मीर के कटरा में नवरात्रि उत्सव की तैयारियों के बीच श्री माता वैष्णो देवी भवन का नजारा बेहद शानदार लग रहा है. भवन को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है, जिससे त्रिकूट पहाड़ियों के बीच एक अलौकिक माहौल बन गया है.
#WATCH | Katra, Jammu and Kashmir: Devotees throng Shri Mata Vaishno Devi Temple in Katra to offer prayers on the first day of Shardiya Navratri. pic.twitter.com/7y7qlG4qVF
— ANI (@ANI) October 11, 2026Oct 11, 2026 09:28 IST
Breaking News Today Live Updates: उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल को उनके मूल कैडर वापस भेजने की मिली मंजूरी
उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव, IAS अधिकारी गोविंद जायसवाल को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके मूल कैडर में समय से पहले वापस भेजने की मंज़ूरी दे दी है, साथ ही उनके लिए ‘कूलिंग-ऑफ पीरियड’ (वापसी के बाद अनिवार्य विश्राम अवधि) को भी बढ़ा दिया गया है.
Oct 11, 2026 09:18 IST
Breaking News Today Live Updates: नानाजी देशमुख की 110वीं जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख की आज 110वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उन्हें एक ऐसे असाधारण राष्ट्र-निर्माता के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से यह दिखाया कि वास्तविक बदलाव जमीनी स्तर से ही शुरू होता है. उनके जीवन में राजनीतिक प्रतिबद्धता और रचनात्मक सामाजिक कार्यों का अनूठा संगम था; उन्होंने खुद को ग्रामीण विकास और सामुदायिक भागीदारी के लिए समर्पित कर दिया. एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के उनके सपने को साकार करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे."
Paying homage to Nanaji Deshmukh on his birth anniversary. He is fondly remembered as a remarkable nation-builder who demonstrated in thought and action that true transformation begins at the grassroots. His life combined political conviction with constructive social action,…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2026
