October 11, 2026

CJP Leaders Released: दिल्ली में CJP नेताओं को मिली रिहाई, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दिया आदेश, छूटते ही पार्टी ने ​कहा-‘कॉकरोच कभी नहीं मरते’ | IBC24

नई दिल्ली: CJP Leaders Released कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा कर दिया गया है। तीनों को आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जिसके बाद एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया। कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि तीनों को रिहा कर दिया गया है।

#WATCH दिल्ली: वकील सौतिक बनर्जी ने कहा, "तीनों (अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास) को रिहा कर दिया गया है। वे यहां से जा सकते हैं।" https://t.co/nI0FYOBNtz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने किया पोस्ट

CJP Leaders Released कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्ट करते हुए अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'कॉकरोच कभी नहीं मरते'

FINALLY DELHI POLICE IS FORCED TO RELEASE ABHIJEET DIPKE, ASHUTOSH RANKA AND SAURAV DAS.

Cockroaches never die 🪳

— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 11, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिए गए CJP नेता

आपको बता दें कि CJP के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान से हिरासत में लिया गया था। ये नेता जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए थे। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में थी।

CJP का आज फिर जंतर-मंतर पर मार्च, पुलिस अलर्ट

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार सुबह 10 बजे फिर प्रदर्शन बुलाया है। पार्टी का आरोप है कि वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुई हैं। इसी मुद्दे पर वह विरोध कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्रि के पहले दिन इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत? जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल 
  • Raipur Durga Pandal Fire Video: रायपुर के इस मशहूर दुर्गा पंडाल में लगी आग.. सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, जानें क्या है संभावित वजह..
  • SP Transfer Posting Full List 2026: नवरात्रि से ठीक पहले हटाई