October 10, 2026
MP Patwari: मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना में पटवारियों पर केस चलाने की मंजूरी नहीं देगी सरकार, 12 अक्टूबर से शुरू होगी रजिस्ट्री
MP Patwari:मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना (PM Swamitva Yojana) के तहत रजिस्ट्री का काम करने वाले पटवारियों को सरकार ने कानूनी राहत दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) से पटवारी संघ के पदाधिकारियों की मुलाकात के बाद राजस्व विभाग ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत सरकारी प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्री कराने से जुड़े मामलों में पटवारियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। फैसले के बाद पटवारी 12 अक्टूबर, सोमवार से रजिस्ट्री का काम शुरू करेंगे।
Read more