October 10, 2026

IND vs WI 3rd T20: बल्ले से फ्लॉप, गेंद से लुटाए रन...तीसरे टी20 से बाहर होगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी!

IND vs WI 3rd T20 Playing 11: दूसरे टी20 में 250 रन लुटाने के बाद तीसरे मैच में एक ऑलराउंडर का बाहर होना तय माना जा रहा है। जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11

India vs West Indies 3rd T20 Playing 11: क्या कोई टीम 250 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर भी मैच हार सकती है? वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ। हमारे बल्लेबाजों ने तो कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास ली, लेकिन जब रन बचाने की बारी आई, तो भारतीय गेंदबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। अब पांच मैचों की ये सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। ऐसे में रविवार, 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाला तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। इस अहम मैच में सीरीज की बढ़त लेने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर प्लेइंग-11 में एक बड़ा और सख्त फैसला लेने जा रहे हैं।

भारत vs वेस्टइंडीज: तीसरे टी20 में इस ऑलराउंडर का पत्ता कट सकता है

पिछले दो मैचों में भारतीय टीम 3 ऑलराउंडर्स के साथ मैदान पर उतरी थी। लेकिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने इतना शानदार प्रदर्शन किया कि निचले क्रम के बल्लेबाजों की खास जरूरत ही नहीं पड़ी। वहीं, 250 रन डिफेंड करते समय कप्तान को एक प्रॉपर तेज गेंदबाज की भारी कमी महसूस हुई। इसी वजह से तीसरे टी20 में शिवम दुबे का टीम से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरे मैच में दुबे ने नंबर-4 पर बैटिंग करते हुए 10 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए। और जब बॉलिंग की बारी आई, तो कैरेबियाई बल्लेबाजों ने उनके 2 ओवर में ही 30 रन कूट दिए।

शिवम दुबे की जगह किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

शिवम दुबे की जगह इंदौर में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है। प्रिंस ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की तरफ से खेलते हुए बीच के ओवरों और डेथ ओवर्स में गजब की यॉर्कर और सटीक गेंदबाजी से सबका दिल जीता था। प्रिंस अब तक टीम इंडिया के लिए 6 टी20 खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 9 बड़े विकेट चटकाए हैं। इंदौर का मैदान छोटा है और वहां खूब रन बनते हैं। ऐसे में अगर भारत को फिर से बड़ा स्कोर बचाना पड़ा, तो प्रिंस यादव जैसा गेंदबाज टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।

टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में कोई छेड़छाड़ नहीं

बल्लेबाजी में कप्तान श्रेयस अय्यर कोई बदलाव नहीं करने वाले, क्योंकि पूरा बैटिंग ऑर्डर इस वक्त शानदार परफॉर्म कर रहा है। संजू सैमसन ने पिछले मैच में ही तूफानी फिफ्टी जड़ी। अभिषेक शर्मा शुरुआत से ही तेज खेलने के मूड में दिख रहे हैं, बस उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है। कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा। पहले मैच में शानदार शतक और दूसरे में 40 रनों की तेज पारी। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने भी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। कुल मिलाकर, रविवार का मैच भी एक फुल-पैसा-वसूल 'हाई स्कोरिंग' थ्रिलर होने वाला है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज: तीसरे T20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11