August 22, 2026
पाकिस्तान में फिर सियासी भूचाल: इमरान विवाद के बीच घिरी शहबाज़ सरकार, क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर?
Pakistan Political Crisis: इस्लामाबाद के बंद कमरों में रचा जा रहा है तख्तापलट का नया खेल! पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी और सहयोगियों की बग़ावत के बीच क्या ढह जाएगी शहबाज़ शरीफ़ की सरकार? जानिए उस सीक्रेट मीटिंग का सच।Shehbaz Sharif Government Crisis: पाकिस्तान में राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के इलाज और उन्हें अस्पताल स्थानांतरित करने को लेकर उठा विवाद अब शहबाज़ सरकार के लिए गले की फाँस बनता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को आदेश दिया था कि इमरान ख़ान को अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफ़ा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया जाए ताकि एक मेडिकल बोर्ड उनकी जाँच कर सके। हालाँकि, सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस आदेश की अवमानना की और ख़ान को सरकारी अस्पताल (PIMS) ले जाकर वापस जेल भेज दिया। इस कदम के बाद पीटीआई (PTI) और इमरान ख़ान के परिवार ने सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है, जिससे अदालत की अवमानना (Contempt of Court) की कार्रवाई का ख़तरा बढ़ गया है।
Read more