
जिबूती के पास पलटी नाव. (सांकेतिक तस्वीर)
इंटरनेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को बताया कि पूर्वी अफ़्रीका में जिबूती के तट पर 305 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं. IOM के अनुसार, यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी और गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह पलट गई. मरने वालों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं. हादसे में 80 से ज़्यादा लोग बच गए, जबकि कम से कम 116 लोग अभी भी लापता हैं.
IOM ने अपने बयान में कहा कि ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ से हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक मौकों की तलाश में जिबूती होते हुए और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं. यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है.
जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान
जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कॉइसेक ने कहा कि यह जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान है. यह त्रासदी इस बात की एक कठोर याद दिलाती है कि आर्थिक मौकों की तलाश में इस माइग्रेशन कॉरिडोर से गुजरने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है.
At least 109 migrants, including 15 children, have died and over 116 remain missing after a boat capsized off #Djibouti.
IOM is assisting survivors as search and rescue operations continue. https://t.co/zLxda3CM1c
— IOM – UN Migration 🇺🇳 (@UNmigration) October 11, 2026
लोगों को चिकित्सा सहायता देने में जुटा प्रशासन
स्थानीय प्रशासन और आईओएम की टीमें जीवित बचे लोगों को चिकित्सा सहायता देने और राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं। बेहतर आजीविका की उम्मीद में सफर कर रहे प्रवासियों का इस तरह काल के गाल में समा जाना मानवता के लिए एक गंभीर चेतावनी है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More