Ex MP Dharmendra Kashyap with Akhilesh Yadav: लखनऊ: आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा छोड़ने के बाद रविवार को लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनकी बेटी कीर्ति भी साथ थीं। अखिलेश ने पीडीए आंदोलन को मजबूत करने पर चर्चा की जानकारी दी। धर्मेंद्र के सपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई। सपा के बरेली जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और वरिष्ठ नेता वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी के कारण इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में बरेली और खासकर आंवला क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, अभी उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
अखिलेश यादव ने किया सोशल मीडिया पर ट्वीट
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे धर्मेंद्र कश्यप से मिलकर पीडीए आंदोलन को और समर्थ, सशक्त तथा सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। अखिलेश ने कहा कि पीडीए ही हर पीड़ित, दुखी और अपमानित व्यक्ति को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है।
मित्राचार भेंट!
उप्र की आंवला लोकसभा सीट से दो बार के सांसद श्री धर्मेंद्र कश्यप जी से मिलकर ‘पीडीए आंदोलन’ को और भी समर्थ, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई।
पीडीए ही हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को मान-सम्मान और स्थान दे सकता है। https://t.co/zWcnsf5pDa
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 11, 2026
सपा में शामिल होने धर्मेंद्र कश्यप?
Ex MP Dharmendra Kashyap with Akhilesh Yadav: धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से दूरी बनाते समय पार्टी में उपेक्षा, भीतरघात और पिछड़े समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई थी। अब अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात के बाद उनकी अगली राजनीतिक पारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। मुलाकात में सपा के स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेता की मौजूदगी को बरेली संगठन तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच संभावित संवाद के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इस मुलाकात के आधार पर धर्मेंद्र कश्यप के सपा में शामिल होने या किसी राजनीतिक समझौते को अंतिम रूप दिया जाना अभी जल्दबाजी होगी।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
सपा छोड़ भाजपा में आये थे धर्मेंद्र कश्यप
बता दें कि धर्मेंद्र कश्यप का सियासी सफर बीएसपी से शुरू हुआ था। साल 2002 में उन्होंने बसपा के टिकट पर बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। जिसके बाद सपा में शामिल होकर 2007 में विधायक बने। मुलायम सिंह यादव की सरकार में उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री की जिम्मेदारी भी मिली थी। इसके बाद वो भाजपा में चले गए। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में आंवला से सांसद बने। अब अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उनकी सपा में वापसी की चर्चा तेज है।
इन्हें भी पढ़ें:
उदयवीर ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता
भारतीय बल्लेबाजों की अलग-अलग शैली ने क्रिकेट को बनाया अधिक रचनात्मक : रैना
2 बहनों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, पड़ोसी परिवार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने खैबर-पख्तूनख्वा में आपातकाल की घोषणा की, प्रांतीय सरकार का हुआ अंत