नई दिल्ली: OnePlus 16 Launch Date: वन प्लस अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च (OnePlus 16 Launch Date) करने की तैयारी में है। इस फोन को लेकर कई बड़े अपग्रेड सामने आए हैं, जिनमें दमदार बैटरी, तेज डिस्प्ले और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 165Hz का सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट मिल सकता है। वहीं कुछ चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। लेकिन फोन के सभी फीचर्स और कीमत की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना होगा।
OnePlus 16 में मिलेगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर
OnePlus 16 में गेमिंग अनुभव बेहतर बनाने के लिए Fengchi Gaming Kernel और तीन चिप्स पर आधारित डेडिकेटेड गेमिंग सिस्टम दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी मदद से गेम खेलते समय बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद अनुभव मिल सकता है। फोन में नए Snapdragon प्रोसेसर मिलने की भी चर्चा है। लेकिन कंपनी ने अभी तक चिपसेट का आधिकारिक नाम और पूरी जानकारी साझा नहीं की है। 165Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS सपोर्ट इसे गेमिंग के लिहाज से बेहद खास बना सकते हैं।
9000mAh बैटरी के साथ मिलेगी फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत (OnePlus 16 Battery) इसकी संभावित 9000mAh Glacier Battery हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने की सुविधा मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन में Android 17 पर आधारित ColorOS 17 मिलने की संभावना जताई गई है। लेकिन बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड और सॉफ्टवेयर से जुड़ी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
200MP कैमरा और दमदार सुरक्षा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में 200MP का प्राइमरी कैमरा (OnePlus 16 Camera) मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सुरक्षा के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और बेहतर पानी-धूल प्रतिरोध के लिए IP66, IP68, IP69 तथा IP69K रेटिंग मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए USB 3.2 Gen 1 सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर महंगा, नवरात्रि के पहले दिन ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव, आज से लागू हो गए हैं नए रेट
- Divya Mittal Latest Statement Video: कांग्रेस, सपा या निर्दलीय?.. पूर्व IAS दिव्य मित्तल ने किया राजनीति में आने का खुला ऐलान.. किस पार्टी में जाएंगी इसका भी दिया जवाब
- Ex MP Dharmendra Kashyap: अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे भाजपा के ये पूर्व सांसद.. UP चुनाव से पहले शुरू हुआ अटकलों का दौर, जानें क्या हुई चर्चा