October 7, 2026
गाय के गोबर से बनी 10 रुपये की सीड बॉल करेगी बड़ा कमाल, मिट्टी में डालते ही उगेंगे फूल और सब्जियां, कई राज्यों में डिमांड
सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला में अब गाय के गोबर से एक ऐसा उत्पाद तैयार किया जा रहा है, जो लोगों को हरियाली बढ़ाने का नया तरीका दे रहा है. यहां गोबर से सीड बॉल बनाई जा रही हैं. इन सीड बॉल के अंदर फूलों और सब्जियों के बीज डाले जाते हैं. इन्हें खाली जमीन या ऐसी जगहों पर डाला जा सकता है, जहां पौधों के उगने की संभावना हो. नगर निगम की ओर से सावलपुर नवादा गांव में संचालित इस गौशाला में सड़कों पर आवारा घूमने वाले करीब 550 गोवंशों को संरक्षण दिया जा रहा है. गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गाय के गोबर और गोमूत्र से कई तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं. अब इसी कड़ी में सीड बॉल बनाने की शुरुआत की गई है.
Read more