August 14, 2026
Uttar Pradesh News : 'उत्तर प्रदेश संदेश' को बनाया जाएगा युवाओं के लिए अनुकूल, सूचना निदेशक बोले- सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी, लेखकों को किया गया सम्मानित
लखनऊ: Uttar Pradesh News : योगी सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश में आए बदलाव को युवा पीढ़ी के नजरिए से सामने लाने की तैयारी है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ को हिंदी के साथ अंग्रेजी में प्रकाशित करने और इसे युवाओं के अनुकूल ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह ने शुक्रवार को पत्रिका में उत्कृष्ट लेखन करने वाले लेखकों के सम्मान समारोह में इसकी जानकारी दी। सूचना निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भविष्य जेन जी और युवाओं का है, इसलिए सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और प्रदेश के बदलाव को उनके नजरिए से देखने और उन तक पहुंचाने की जरूरत है।
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सूचना विभाग के नियमित प्रकाशन हिंदी मासिक पत्रिका ‘उत्तर प्रदेश संदेश’ के अप्रैल-मई और जून-जुलाई अंकों में उत्कृष्ट लेखन करने वाले लेखकों को समारोह में सम्मानित किया गया। लेखकों को पुष्पगुच्छ, प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अपर निदेशक अरविन्द कुमार मिश्र ने भी संबोधित किया।
Read more