August 14, 2026

Ambikapur Flag Disrespect : 15 अगस्त से पहले तिरंगे का हुआ ऐसा अपमान! अस्पताल में कचरे के साथ झाड़ू से समेटा राष्ट्रीय ध्वज, VIDEO वायरल

अंबिकापुर के होली क्रॉस अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज को कचरे के साथ झाड़ू से समेटते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और सफाई कर्मचारी तथा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Ambikapur Flag Disrespect : 15 अगस्त से पहले तिरंगे का हुआ ऐसा अपमान! अस्पताल में कचरे के साथ झाड़ू से समेटा राष्ट्रीय ध्वज, VIDEO वायरल

Ambikapur Flag Disrespect / Image Source : file

Modified Date: August 14, 2026 / 11:00 pm IST

Published Date: August 14, 2026 10:51 pm IST

HIGHLIGHTS

  • 15 अगस्त से ठीक पहले तिरंगे के अपमान का आरोप।
  • अस्पताल परिसर का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल।
  • मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज।

अम्बिकापुर : Ambikapur Flag Disrespect  छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित होली क्रॉस अस्पताल से राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का एक बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में तिरंगे झंडे को कचरे के साथ झाड़ू से बहारते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 15 अगस्त से ठीक पहले हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों में भारी आक्रोश है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

यह पूरा मामला अम्बिकापुर के होली क्रॉस अस्पताल का है, जहां अस्पताल प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को कचरे की तरह झाड़ू से समेटा जा रहा था। अस्पताल में आए एक मरीज के परिजन ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सफाई कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रध्वज के इस तरह हुए अपमान से नाराज लोगों ने संबंधित सफाई कर्मचारी और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर मीडिया के सामने अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने से बचता नजर आ रहा है।स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले घटी इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बेहद नाराजगी है।

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-14-at-10.43.46-PM.mp4

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Boyfriend Murders Girlfriend In Raipur: रायपुर में फिर हुई युवती की हत्या, बॉयफ्रेंड ने इस वजह से गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, होटल के कमरे में दिया वारदात को अंजाम 
  • Former Naxalites in Raipur Fashion Show: फैशन शो से पहले रायपुर में हफ्ते भर की ट्रेनिंग.. कभी जंगलों से बाहर नहीं रखा था कदम, अब रैंप वॉक कर रही सरेंडर महिला नक्सली, खुद ही बताये अपने अनुभव
  • Allahbad High Court On Maternity Leave : सरकारी नौकरी वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट! इस कंडीशन में भी 180 दिन की छुट्टी, हाईकोर्ट का आदेश

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Ambikapur Hospital Faces Complaint After Video Allegedly Shows Disrespect to National Flag

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads