टीवी चैनलों पर प्रति घंटे 12 मिनट विज्ञापन दिखाने की करीब दो दशक पुरानी सीमा हटाने का फैसला किया गया है। नए नियम के लागू होने के बाद ब्रॉडकास्टर्स अपनी विज्ञापन इन्वेंट्री खुद तय कर सकेंगे। हालांकि, इसका असर दर्शकों पर पड़ सकता है और टीवी शोज, फिल्मों व लाइव स्पोर्ट्स के दौरान विज्ञापन ब्रेक लंबे हो सकते हैं।
12 Minute Ad Rule Change / Image Source : file
Modified Date: August 14, 2026 / 11:27 pm IST
Published Date: August 14, 2026 11:20 pm IST
HIGHLIGHTS
- टीवी चैनलों के लिए प्रति घंटे 12 मिनट की विज्ञापन सीमा हटाने का फैसला किया गया है।
- यह नियम 2006 में केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमों के तहत लागू हुआ था।
- नया नियम गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रभावी होगा।
नई दिल्ली : 12 Minute Ad Rule Change सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों पर प्रति घंटे 12 मिनट विज्ञापन दिखाने की सीमा को खत्म करने का निर्णय लिया है। दो दशक पुराने इस नियम के हटने से पारंपरिक टीवी ब्रॉडकास्टर्स को डिजिटल मीडिया के समान स्वतंत्रता मिलेगी और वे अपनी एड इन्वेंट्री खुद तय कर सकेंगे।
2006 में लागू हुआ था नियम
आपकों बता दें की यह प्रतिबंध वर्ष 2006 में ‘केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994’ के तहत लागू किया गया था। सरकार का तर्क है कि 2006 में देश में महज 62 टीवी चैनल थे और एनालॉग केबल नेटवर्क की क्षमता सीमित थी। हालांकि, डिजिटल क्रांति के बाद अब 900 से अधिक चैनल उपलब्ध हैं और DTH व IPTV जैसे प्लेटफॉर्म्स 300 से 500 से अधिक चैनल प्रसारित कर रहे हैं।
पहले से लंबा हो सकता है ब्रेक
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन की सीमा का कोई नियम न होने के कारण टीवी उद्योग को गैर-बराबरी के मुकाबले का सामना करना पड़ रहा था। ब्रॉडकास्टर्स लंबे समय से इस नियम को हटाने की मांग कर रहे थे। गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही यह नया नियम लागू हो जाएगा। हालांकि, इसका सीधा असर दर्शकों पर पड़ेगा, क्योंकि अब प्राइम-टाइम शोज़, लाइव स्पोर्ट्स और फिल्मों के दौरान विज्ञापनों का ब्रेक पहले से काफी लंबा हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Boyfriend Murders Girlfriend In Raipur: रायपुर में फिर हुई युवती की हत्या, बॉयफ्रेंड ने इस वजह से गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, होटल के कमरे में दिया वारदात को अंजाम
- Former Naxalites in Raipur Fashion Show: फैशन शो से पहले रायपुर में हफ्ते भर की ट्रेनिंग.. कभी जंगलों से बाहर नहीं रखा था कदम, अब रैंप वॉक कर रही सरेंडर महिला नक्सली, खुद ही बताये अपने अनुभव
- Allahbad High Court On Maternity Leave : सरकारी नौकरी वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट! इस कंडीशन में भी 180 दिन की छुट्टी, हाईकोर्ट का आदेश
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
Web Title: TV Ad Breaks May Get Longer as Government Removes 12-Minute Advertising Cap
advertisement will close in 10 seconds ×