नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त निधि तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा से लेकर विदेश सेवा और प्रधानमंत्री कार्यालय तक का लंबा सफर तय किया है। (IFS Nidhi Tiwari PM Modi Private Secretary) 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी निधि तिवारी को विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति से जुड़े मामलों में काम करने का अनुभव है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानें कौन है IFS निधि तिवारी
निधि तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
उन्होंने 2013 में आयोजित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 96वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उनका चयन भारतीय विदेश सेवा के लिए हुआ और वह 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अधिकारी बनीं। (IFS Nidhi Tiwari PM Modi Private Secretary) सिविल सेवा में आने से पहले वह वाराणसी में वाणिज्यिक कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर भी काम कर चुकी थीं।
PMO में थी अंडर सेक्रेटरी
भारतीय विदेश सेवा अधिकारी के तौर पर निधि तिवारी ने विदेश मंत्रालय में काम किया। यहां उन्होंने निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को संभाला। इस दौरान उन्हें संवेदनशील कूटनीतिक और रणनीतिक मुद्दों पर काम करने का अनुभव मिला।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
नवंबर 2022 में निधि तिवारी प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर शामिल हुईं। बाद में उन्हें डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदोन्नत किया गया। पीएमओ में उन्होंने विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर काम किया। अब उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर हुई है। (IFS Nidhi Tiwari PM Modi Private Secretary) यह पीएमओ का एक महत्वपूर्ण पद माना जाता है। यूपीएससी में अच्छी रैंक हासिल करने से लेकर विदेश सेवा, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रधानमंत्री कार्यालय में जिम्मेदारी संभालने तक निधि तिवारी का करियर लगातार आगे बढ़ता रहा है।
IFS Officer Nidhi Tiwari Appointed as PM Modi’s Private Secretary
Nidhi Tiwari, a 2014 batch Indian Foreign Service (IFS) officer, has been appointed as the Private Secretary (PS) to Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/l9fYezr14S
— Subodh Srivastava (@SuboSrivastava) March 31, 2025
इन्हें भी पढ़ें:
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ