August 14, 2026
CM Mohan Yadav Action: लापरवाही के आरोप में तहसीलदार, CMO और पटवारी सहित 7 सस्पेंड, जनविश्वास अभियान में CM का एक्शन
CM Mohan Yadav Action: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सरकारी योजनाओं की राशि वितरण के मामले में लापरवाही बरतने पर सात अफसर-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
बड़वानी जिले में आयोजित जनविश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें एक तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ, एक तहसीलदार, दो मुख्य नगर पालिका अधिकारी, दो पटवारी, एक सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि इंदौर के नगरीय प्रशासन सहायक संचालक को शोकाज नोटिस भेजा है।
Read more