CM Mohan Yadav Action: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सरकारी योजनाओं की राशि वितरण के मामले में लापरवाही बरतने पर सात अफसर-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
बड़वानी जिले में आयोजित जनविश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसमें एक तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ, एक तहसीलदार, दो मुख्य नगर पालिका अधिकारी, दो पटवारी, एक सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि इंदौर के नगरीय प्रशासन सहायक संचालक को शोकाज नोटिस भेजा है।
पीएम किसान सम्मान निधि के पंजीयन में लापरवाही
राजपुर तहसील के अजय की शिकायत थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीयन और राशि के भुगतान में लापरवाही बरती गई है। जांच में धार जिले के तहसीलदार व वर्तमान डिप्टी कलेक्टर आशा परमार, पटवारी मांगीलाल नरगावे और ललित बोरसे लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर रूट डायवर्ट: लाल परेड मैदान आने वाले रोशनपुरा, लिली चौराहा, DB मॉल तिराहा से वाहनों की नो-एंट्री, जानें कौनसा रास्ता खुला रहेगा
पीएम आवास योजना की राशि का भुगतान रोका
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/14/cm-mohan-yadav-2026-08-14-21-12-43.jpg)
दूसरा मामला राजपुर नगर परिषद से सामने आया था। शिकायतकर्ता रुपेश शर्मा की शिकायत थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र से संबंधित राशि भुगतान को लेकर परेशान करने का मामला सामने आया। जिसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी मायाराम सोलंकी और जगदीश धांगड़ को निलंबित किया गया।
इस मामले में राजपुर के सहायक यंत्री राजू डावर को भी निलंबित किया है। इंदौर नगरीय प्रशासन संयुक्त संचालक एसके सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: CMO-CM House Duty Roster: मुख्यमंत्री कार्यालय और सीएम हाउस में अफसरों की ड्यूटी का वीकली रोस्टर, मीटिंग-मुलाकात-जनसुनवाई के लिए जिम्मेदारी तय
संबल योजना की अंत्येष्टि और अनुग्रह राशि रोकी
तीसरी शिकायत पानसेमल ब्लॉक से हरि निमवा ठाकुर और जूना बाई पति मांगीलाल की ओर से की गई थीं। आरोप था कि मध्यप्रदेश असंगठित शहरी व ग्रामीण कर्मकार मंडल संबल योजना के तहत अंत्येष्टि और अनुग्रह सहायता राशि के भुगतान में देरी की गई।
हितग्राही को सहायता राशि नहीं मिलने और सरकारी काम में लापरवाही पर पानसेमल जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ सिंह राठौर, जो वर्तमान में मुरैना जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए।
यह भी पढ़ें: मप्र के 20 अफसरों को राष्ट्रपति पदक: DIG सुनील कुमार पाण्डेय, सिमाला प्रसाद मिलेगा अवार्ड, 2027 में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित