August 14, 2026

एक्स नेवीमैन चला रहा था 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री: मोटी कमाई का लालच देखकर नशे के कारोबार में उतरा था - Nagaur News

.

आरोपी को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर शुक्रवार को जोधपुर हाईवे पर एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़ी गई। फैक्ट्री से बरामद MDMA, केमिकल और अन्य सामान की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी गई है।

मौके से 5.418 किलो MDMA, 2.744 किलो कैफीन और 24 प्रकार के करीब 210 लीटर केमिकल बरामद किए हैं।

एएसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि फैक्ट्री का मास्टरमाइंड एक्स नैवी मैन है, जिसके खिलाफ इंडियन नैवी ने वारंट जारी कर रखा है। आरोपी ने मोटी कमाई का लालच देखकर एमडी ड्रग्स का कारोबार शुरू किया।

चार दिन पहले पकड़ा था मास्टरमाइंड एएसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि 10 अगस्त को दीप कॉलोनी में MD ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई थी। यहां से करीब 20 करोड़ रुपए कीमत की MD ड्रग्स बनाने की सामग्री बरामद हुई थी। इस मामले में महावीर(28) पुत्र हनुमान, निवासी लूणासर, थाना कुचेरा को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में महावीर के जोधपुर रोड स्थित किराए के मकान का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो MD ड्रग बनाने का पूरा सेटअप मिला। जांच में सामने आया कि दीप कॉलोनी का ठिकाना मुख्य फैक्ट्री से तैयार माल और अन्य कामकाज के लिए ब्रांच की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

शहर के पास हाईवे पर यहां संचालित हो रही थी फैक्ट्री।

शहर के पास हाईवे पर यहां संचालित हो रही थी फैक्ट्री।

दिसंबर-जनवरी में शुरू किया था काम जांच में सामने आया कि महावीर ने दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में MDMA बनाने की कोशिश की थी, लेकिन बना नहीं पाया। इसके बाद फरवरी 2026 में उसने ऑनलाइन वीडियो देखकर MD ड्रग्स बनाने की प्रक्रिया की जानकारी जुटाई और दोबारा काम शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नागौर से MD ड्रग्स बनाने के लिए कच्चा माल और अन्य सामग्री मंगवाता था। जोधपुर रोड स्थित किराए के मकान में ड्रग्स तैयार की जाती थी। आरोपी ने इस ठिकाने की जानकारी बेहद सीमित लोगों को दी थी।

10-12 सिम इस्तेमाल करने की जानकारी पुलिस जांच में आरोपी के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आए हैं। उसके पास करीब 10 से 12 मोबाइल सिम इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक सिम का इस्तेमाल करीब 10 दिन से ज्यादा नहीं करता था।

आरोपी के फरार रहने के दौरान अलग-अलग राज्यों में आने-जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। अब पुलिस इन कनेक्शनों और MD ड्रग्स की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

MD ड्रग्स बनाने में काम आने वाला सामान।

MD ड्रग्स बनाने में काम आने वाला सामान।

एक सप्ताह में दूसरी फैक्ट्री पकड़ी नागौर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। 3 दिन पहले दीप कॉलोनी में फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद उसी मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मुख्य फैक्ट्री का खुलासा होना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि महावीर के साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, कच्चा माल कहां से आता था और तैयार MD ड्रग्स की सप्लाई किन राज्यों या देशों तक की जा रही थी।

आरोपी के अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई एएसपी नागौर आशाराम चौधरी के नेतृत्व में मुंडवा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने की।

पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस।

पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस।

ये खबर भी पढ़िए…

नागौर में MDMA की अवैध फैक्ट्री पकड़ी:20 करोड़ की ड्रग्स बनाकर सप्लाई करने वाला था; पिस्टल-कारतूस बरामद