August 22, 2026

इस बार क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले? AIIMS के डॉक्टर ने बताए ये कारण, किनको है ज्यादा खतरा?

दिल्ली इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लूएंजा A(H1N1) के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. राजधानी दिल्ली में ही इस साल अब तक (H1N1 के 1777 केस आ चुके हैं. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 14 दिनों में 433 नए केस आए हैं. बीते साल की तुलना में अगस्त के हिसाब से यह कई गुना ज्यादा हैं. अस्पतालों की ओपीडी में भी फ्लू के लक्षणों के साथ आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. दिल्ली एम्स, सफदरजंग, आरएमएल से लेकर दूसरे अस्पतालों में भी हर दिन फ्लू के लक्षणों के साथ मरीज आ रहे हैं. इनकी स्वाइन फ्लू की जांच भी की जा रही है. टेस्ट में कई लोग पॉजिटिव मिल रहे है. Read more

August 22, 2026

ट्रंप के खास 'एड मार्टिन' की जस्टिस डिपार्टमेंट से विदाई: राष्ट्रपति ने दी नई जिम्मेदारी; क्या होगी नई भूमिका?

एड मार्टिन ट्रंप प्रशासन में कई विवादित भूमिकाएं निभाने के बाद जस्टिस डिपार्टमेंट से विदा हो रहे हैं। ट्रंप के अनुसार, अब मार्टिन 2026 के मिड-टर्म और 2028 के राष्ट्रपति चुनावों से जुड़ी कानूनी लड़ाइयों पर ध्यान देंगे। उनकी विदाई ऐसे समय हुई है जब ट्रंप प्रशासन चुनावी प्रक्रिया, गैर-नागरिकों के मतदान और संघीय सरकार की चुनावों में भूमिका को लेकर सक्रिय है। मार्टिन का ट्रंप के चुनावी आंदोलन और 6 जनवरी की घटनाओं से जुड़ा पुराना संबंध भी उन्हें इस राजनीतिक लड़ाई का महत्वपूर्ण चेहरा बनाता है। Read more

August 22, 2026

पुणे में राहुल गांधी का छात्राओं से संवाद: बोले- हर कोई अपने आप में अनूठा; 70 करोड़ महिलाएं देश की असली ताकत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही छात्राओं ने ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिता, पति और बेटे से महिलाओं का रिश्ता है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती। Read more

August 22, 2026

कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में तेज झड़प - India TV Hindi

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में झड़प हो गई। झड़प के बाद कांवड़ियों ने काफी देर तक हाई वोल्टेज हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बैक फुट पर आए और फिर उन्होंने कांवड़ियों से माफी मांगी तो वही कोतवाल ने नौकरी छोड़ने तक की बात कांवरियों से भरे मैदान में कह दी। Read more

August 22, 2026

भाजपा अब खोखा नहीं तो क्या? - Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मैंने जनसंघ, भाजपा को बढ़ते-बनते देखा है। लोकसभा की दो सीट (1984) व 7.7 प्रतिशत वोटों से 282 सीटें (2014) तथा 31.3 प्रतिशत वोट प्राप्ति का विकास भी देखा। 1984 से 2014 के इन तीस वर्षों में भाजपा-संघ की तब पूंजी थी चाल, चेहरा और चरित्र। और इसी के क्रम में 2014 में नरेंद्र मोदी ने एकछत्र सत्ता पाई। वह सब अब उस खोखे में कनवर्ट है, जिसका न कोई धर्म है, न ईमान और न चरित्र। इन बारह वर्षों में अमित शाह से मौजूदा नितिन नवीन की अध्यक्षता की भाजपा भारत की राजनीति का वह खोखा बन चुकी है, जो गुजराती-मारवाड़ी धनपशुओं की कॉर्पोरेट शेल (खोखा) कंपनियों की धंधेबाजी का मात्र एक मॉडल है। Read more

August 22, 2026

रायपुर एयरपोर्ट की जमीन का किसान ने ₹13000 करोड़ मांगा: पहले ₹3500 करोड़ क्लेम किया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार करेगा अंतिम फैसला - Raipur News

रायपुर एयरपोर्ट की जमीन पर मालिकाना हक का दावा करने वाले किसान अश्विनी बांधे की कानूनी लड़ाई अब फैसले की ओर बढ़ रही है। 2018 तक करीब 3500 करोड़ रुपए का दावा करने वाले बांधे ने अब अपना क्लेम बढ़ाकर 13 हजार 173 करोड़ रुपए कर दिया है। Read more

August 22, 2026

छोटा ड्रोन, बड़ी ताकत! ‘अलख’ से नहीं बच पाएगा दुश्मन, GPS के बिना भी पूरा करेगा मिशन

अलख माइक्रो ड्रोन GPS के बिना भी नेविगेट कर सकता है। लाइव FPV, सर्विलांस, ISR और मिशन-विशिष्ट स्ट्राइक क्षमता से लैस यह ड्रोन काउंटर-टेरर ऑपरेशन और कठिन इलाकों में सुरक्षा बलों के लिए अहम साबित हो सकता है।भारतीय रक्षा क्षेत्र में छोटे लेकिन बेहद सक्षम ड्रोन तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी दिशा में IIT कानपुर के स्टार्टअप EndureAir Systems का विकसित किया गया अलख माइक्रो/नैनो UAV अब निगरानी से आगे बढ़कर ऐसे मिशनों के लिए भी तैयार किया जा रहा है, जिनमें दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ मिशन मुताबिक स्ट्राइक की क्षमता जरूरी होती है। IIT कानपुर और EndureAir के सहयोग से विकसित अलख ड्रोन सर्विलांस, काउंटर-इंसर्जेंसी, काउंटर टेररिज्म, मिशन विशिष्ट स्ट्राइक कॉन्फिगरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। Read more

August 22, 2026

MP: जमीन सौदे के मामले में फंसीं पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, एफआईआर; भोपाल ट्रेनिंग सेंटर से निकलते ही फरार

कटनी की पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ जमीन सौदे और पुलिस कार्रवाई के दबाव से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के समय नेहा पच्चीसिया भोपाल में ट्रेनिंग पर थीं। पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद वह ट्रेनिंग सेंटर से चली गईं और अभी तक पुलिस के सामने उपलब्ध नहीं हुई हैं। हालांकि, उन्हें आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित नहीं किया गया है। मामले के दो अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। Read more

August 22, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले सात दिन बारिश का दौर जारी, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट, 6 जिलों में येलो अलर्ट, रायपुर में भी बारिश के आसार

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के रायपुर केंद्र ने 22 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजे जारी चेतावनी में बस्तर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। Read more

August 22, 2026

DND-KMP एक्सप्रेस-वे का 9 किमी हिस्सा खुला: फरीदाबाद से दिल्ली का सफर आसान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; जाम से राहत - Faridabad News

फरीदाबाद22 घंटे पहले कॉपी लिंकDND-KMP एक्सप्रेसवे का 9 KM का हिस्सा खोला गया दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे से जुड़े डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर महारानी बाग के डीएनडी फ्लाईओवर से जैतपुर पुश्ता रोड तक करीब 9 किलोमीटर लंबा मार्ग ट्रायल के तौर पर यातायात के लिए खोल दिया गया है। इसका लगभग 7.5 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड बनाया गया है। मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पीएम के विधिवत उद्घाटन के बाद इसको पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। Read more