15

Image Credit :
Asianet News
ये 4 बैंक गूगल सर्च में क्यों कर रहे हैं ट्रेंड?
बैंकिंग सेक्टर में हाल ही में हुए बड़े फैसलों के कारण चार बैंक लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अक्टूबर महीने में नए सीईओ की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और हजारों करोड़ की डील्स के चलते लोगों का ध्यान इन पर गया है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), यस बैंक (Yes Bank), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपने अहम फैसलों से बाजार में हलचल मचा दी है। यही वजह है कि लोग इनके बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit :
Social media
यस बैंक: ₹8,125 करोड़ के बॉन्ड का मामला
यस बैंक अपने AT-1 बॉन्ड मामले को लेकर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने ₹8,125 करोड़ के बॉन्ड रद्द करने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से साफ इनकार कर दिया है। इस बड़े फैसले के तुरंत बाद बैंक के शेयरों में करीब 15% की भारी गिरावट दर्ज की गई। बैंक अब इस फैसले की समीक्षा कर रहा है और आगे की कानूनी लड़ाई की तैयारी में जुटा है।
35
Image Credit :
Asianet News
एक्सिस बैंक में नए डायरेक्टर की नियुक्ति
एक्सिस बैंक ने अनंत नारायण को अपना नया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनका चार साल का कार्यकाल 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2030 तक चलेगा। इस नई नियुक्ति के अलावा, निवेशक बैंक के जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों को लेकर भी गूगल पर काफी सर्च कर रहे हैं।
45
Image Credit :
Asianet News
HDFC बैंक को मिला नया CEO!
एचडीएफसी बैंक में नए सीईओ की नियुक्ति की खबर ने बाजार में हलचल मचा दी है। अनूप बागची 27 अक्टूबर 2026 से एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ का पद संभालेंगे। वे फिलहाल आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं।
बैंक ने उन्हें सालाना करीब ₹35.9 करोड़ का सैलरी पैकेज ऑफर किया है। इसमें ₹89.7 मिलियन फिक्स्ड और करीब ₹269.2 मिलियन वेरिएबल पे शामिल है।
इस पैकेज के लिए अभी शेयरधारकों की मंजूरी मिलनी बाकी है। लीडरशिप में हो रहे इस बदलाव के चलते निवेशक बैंक की भविष्य की रणनीति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।
55
Image Credit :
Social media
IDBI बैंक की हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी
केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक के शेयर बेचने को हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट ने 14 अक्टूबर को बैंक की 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने की मंजूरी दी। यह पूरी डील करीब ₹52,878 करोड़ की है, जिसमें केंद्र सरकार की 30.48% और एलआईसी (LIC) की 30.24% हिस्सेदारी शामिल है।
निवेशकों के लिए यह खबर क्यों अहम है?
इन बड़े बदलावों का सीधा असर बैंकों की रणनीति, मार्केट इमेज और निवेशकों की उम्मीदों पर पड़ सकता है। हालांकि, निवेशकों को सिर्फ ट्रेंडिंग खबरों या शेयरों के उतार-चढ़ाव को देखकर ही निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।