ग्वालियर: जिले के आंतरी थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर के सामने आज एक दर्दनाक हादसा (Gwalior Truck Accident) हो गया। ब्रेक फेल होने से एक ट्रक पलट गया और दर्शन के लिए मंदिर के बाहर खड़ी भीड़ को कुचल दिया। हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 40 ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं इस हादसे में कई लोगों की मौत पर मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है।
4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स अकॉउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। दुख की इस घड़ी में, राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। राज्य प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। सभी घायलों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर के रहने वाले हैं। मंत्री अदल सिंह कंसाना और राकेश शुक्ला को भी ग्वालियर पहुँचने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय श्री @Aidalsinghkbjp जी और @RakeshShukla_12 जी को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 18, 2026
सीएम ने आगे कहा कि मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवारों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। ॐ शांति!
जानिए हादसे की पूरी कहानी
दअरसल, ग्वालियर आंतरी थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर के सामने देर रात करीब 1 बजे एक भीषण हादसा हो गया। धान से भरा ट्रक ब्रेक फेल होने से तेज गति से ढलान पर लुढ़कते हुए मंदिर के मुख्य दरवाजे में जा घुसा।उस समय अष्टमी पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर मौजूद थे। ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि अन्य 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रात 1 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी ट्रक
जानकारी के मुताबिक, ट्रक चीनोर की तरफ से आ रहा था और ढलान पर खड़ा था। रात करीब 1 बजे के बाद अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक तेज रफ्तार से लुढ़का और पलटते हुए मंदिर के गेट में जा घुसा। हादसे में वहां लगी प्रसाद की तीन दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दर्शन के लिए दरवाजे पर खड़े श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया गया। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत जयरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के दो जवान भी शामिल हैं।
पैदल चलकर शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे थे श्रद्धालु
डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। आज अष्टमी होने के कारण रात 12 बजे के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल चलकर शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घायल श्रद्धालुओं के परिजनों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि नवरात्र के दिनों में जब मंदिर पर हजारों श्रद्धालु आते हैं, तब भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक क्यों नहीं लगाई गई। उन्होंने पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। आंतरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इन्हें भी पढ़ें -
- मंदिर के बाहर अचानक मौत बनकर आया ट्रक, देखते ही देखते 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, मंजर देखकर कांप जाएगी रूह
- साय सरकार ने तय कर ली सरकारी कर्मचारियों को सौगात देने की तारीख, इस दिन बढ़ेगा DA? कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर?
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
- छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी सैलरी
- खाटूश्याम जी के दर्शन करने जा रहे जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 8 की मौत, मची चीख पुकार