October 18, 2026

नेशनल हाईवे पर गंदा टॉयलेट दिखे तो ऐसे पाएं ₹1,000 का इनाम, जानें पूरा तरीका

सफर के दौरान अगर आप हाईवे से कहीं जाते हैं, तो कई बार गंदगी और खराब टॉयलेट देखने को मिलते हैं. इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब अगर आपको टोल प्लाजा का टॉयलेट गंदा मिलता है, तो आप तुरंत ऐप की मदद से इसकी जानकारी दे सकते हैं और शिकायत भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं, शिकायत करने पर आपको 1,000 रुपये का इनाम भी मिल सकता है.

नेशनल हाईवे पर सफर करते समय टॉयलेट गंदा मिले तो अब इसकी शिकायत करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल प्लाजा के टॉयलेट की सफाई को लेकर एक पहल शुरू की थी. इसके तहत गंदे टॉयलेट की शिकायत करने वाले यात्रियों को 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज देने का नियम किया गया था. 

To enhance commuter convenience and maintain high hygiene standards across National Highways, #NHAI is conducting the ‘#CleanToiletPictureChallenge’. National Highway users are encouraged to report any unclean toilet facilities at Toll Plazas. ➡️ Upload geo-tagged photographs through the latest version of the Rajmargyatra App, along with your Name, Location, Vehicle Registration Number (VRN) and Mobile Number. ➡️ Verified and eligible VRNs will receive a ₹1,000 FASTag recharge as a reward. Join us in ensuring cleaner amenities and a better travel experience for all. @MORTHIndia @swachhbharat @PIBMoRTH #NHAI #PragatiKaHighway #BuildingANation

— NHAI (@NHAI_Official) October 8, 2026

कैसे मिलेगी 1,000 रुपये की राशि?

इस पहल के तहत यात्रियों को RajmargYatra ऐप की मदद से गंदे टॉयलेट की शिकायत करनी होती है. इसके लिए टॉयलेट की साफ फोटो अपलोड करनी होती है. फोटो में लोकेशन की जानकारी यानी जियो-टैग और फोटो खींचने का समय भी दर्ज होना चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

शिकायत करते समय यात्री को अपना नाम, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भी देनी होती है. इसके बाद शिकायत की जांच की जाती है. शिकायत सही पाए जाने पर तय नियमों के मुताबिक 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: आ रहा Samsung Galaxy F70 5G, मिलेंगे कमाल के फीचर्स, कीमत 20 हजार से कम

हर टॉयलेट की शिकायत पर नहीं मिलेगा इनामइस योजना में कुछ जरूरी शर्तें भी रखी गई थीं. यह सुविधा सिर्फ NHAI के अंतर्गत आने वाले टॉयलेट के लिए थी. पेट्रोल पंप और सड़क किनारे बने ढाबों के टॉयलेट इसके दायरे में शामिल नहीं थे.

इसके अलावा, एक गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर पर सिर्फ एक बार इनाम पाने का नियम है. अगर एक ही टॉयलेट की शिकायत कई लोग करते हैं, तो दिन की पहली फोटो को प्राथमिकता दी जाती है. शिकायत की जांच AI की मदद से की जा सकती है. जरूरत पड़ने पर अधिकारी मैन्युअल तरीके से भी इसकी जांच कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Live TV