October 6, 2026
ट्रैफिक के शोर से परेशान हैं? नोएडा में एलिवेटेड रोड पर 18 करोड़ से लगेगा साउंड बैरियर, इन सेक्टरों को फायदा
Noida News: नोएडा के सेक्टर-28 से सेक्टर 61-66 चौराहे तक बने एलिवेटेड रोड के आसपास रहने वाले लोगों को जल्द ही वाहनों के शोर से राहत मिल सकती है. नोएडा प्राधिकरण ने इस रोड के दोनों तरफ साउंड बैरियर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से 9.6 किलोमीटर हिस्से में ध्वनि अवरोधक लगाए जाएंगे. इसके लिए प्राधिकरण की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि साउंड बैरियर लगने के बाद सड़क से निकलने वाले ट्रैफिक के शोर का असर आसपास के रिहायशी इलाकों में कम होगा.
Read more