October 18, 2026

Box Office Report: रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीन दिनों में 300 करोड़ पार, 'नई नवेली' और 'प्रहार' का जानें कैसा रहा हाल

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त महाक्लैश चल रहा है. इस वक्त सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं. ऐसे में फैंस के लिए काफी कंफ्यूजन है. हालांकि, रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है. रजनीकांत की ये एक्शन फिल्म पहले ही दिन से धमाकेदार कमाई कर रही है.

मेगा-बजट फिल्म 'जेलर 2' ने अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहा है. वहीं, दूसरी ओर यामी गौतम की फिल्म 'नइ नवेली' भी दर्शकों को खूब रिझा रही है. वहीं, इस रेस में राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' भी खूब तहलका मचा रही है. आइए जानें, शनिवार को बॉक्स पर किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? 

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत ने अपनी फिल्मों और अनोखे अंदाज से हमेशा दर्शकों का दिल जीता है. उनकी लेटेस्ट फिल्म 'जेलर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई करते हुए इतिहास रच दिया है. फिल्म की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है.

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' (Jailer 2) ने तीसरे दिन अकेले भारत में 47.80 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. भाषा के हिसाब से अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो, तमिल वर्जन ने 34.60 करोड़ रुपये, तेलुगू वर्जन ने 8.50 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इन तीन दिनों में फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 169.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा, विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने तीसरे दिन 47.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका शुरुआती तीन दिनों का टोटल ग्लोबल कलेक्शन 317.15 करोड़ रुपये हो गया है.

'नई नवेली' में यामी गौतम का नया अवतार

एक्शन से भरपूर फिल्मों के बीच, एक्ट्रेस यामी गौतम एक बिल्कुल अलग जॉनर के साथ बड़े पर्दे पर लौटी हैं. उनकी फिल्म 'नइ नवेली' माइथोलॉजिकल फैंटेसी थ्रिलर और हॉरर का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. मेरठ के बैकग्राउंड पर बुनी गई इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जहां यामी एक ऐसी नई नवेली दुल्हन के किरदार में हैं, जिस पर उसके ससुराल वालों को शक होने लगता है कि वह कोई डायन तो नहीं है.

फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों के बीच यामी गौतम की दमदार एक्टिंग स्किल्स की जमकर तारीफ हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसे अन्य फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है फिर भी फिल्म ने अपनी मजबूती बरकरार रखी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नई नवेली' (Nayyi Navelli) ने देशभर में लगभग 6,281 शोज के जरिए पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसका पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 3.83 करोड़ रुपये और विदेशों से 75 लाख रुपये की कमाई के साथ कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ रुपये रहा था.

यह भी देखें- Box Office Collection: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने की तूफानी कमाई, 'नई नवेली' और 'प्रहार' का ऐसा रहा हाल

'नई नवेली' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन भी 'नइ नवेली' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार धीमी नहीं होने दी. फिल्म ने दूसरे दिन करीब 4.00 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया. इन शुरुआती दो दिनों को मिलाकर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. शनिवार को लगभग 5,945 शोज में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी, जिससे यह साबित होता है कि फिल्म का कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है.

'प्रहार' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

इस बीच, बॉक्स ऑफिस पर 'नई नवेली' का मुकाबला राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' (Prahaar The Untold Story of Ujjwal Nikam) से भी हो रहा है. 'प्रहार' ने अपने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये और दूसरे दिन करीब 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि राजकुमार राव की फिल्म भी मैदान में है, लेकिन 'नइ नवेली' ने इसे पीछे छोड़ते हुए हॉलिडे वीकेंड पर दर्शकों की पहली पसंद बनने में कामयाबी हासिल की है. 

यह भी देखें- 'प्रहार' से 'राणाबाली' तक, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, इन बड़े स्टार्स की फिल्म हो रही रिलीज