October 7, 2026

'कैब ड्राइवर-अमीर लड़की के प्यार की कहानी'..30 साल पहले आई थी वो फिल्म, जिसके सारे गाने हुए थे सुपरहिट

‘राजा हिंदुस्तानी’ के 8 गाने 90s में खूब लोकप्रिय हुए थे। ‘परदेसी परदेसी’ को पहले रिजेक्ट करने की नौबत आई, लेकिन हिट होने के बाद नदीम-श्रवण को दोगुनी फीस मिली।90 के दशक की फिल्मों में कहानी के साथ-साथ गानों पर भी पूरा फोकस होता था। लोग मूवी देखने कई बार गानों की वजह से जाते थे। 1996 में आई आमिर खान और करिश्मा कपूर की ‘राजा हिंदुस्तानी’ भी ऐसी ही फिल्म थी। फिल्म के 8 गाने थे और सभी बेहद लोकप्रिय हुए। खास बात यह है कि इसके सबसे चर्चित गानों में शामिल ‘परदेसी परदेसी’ को शुरुआत में मेकर्स की तरफ से पसंद नहीं किया गया था। बाद में यही गाना फिल्म की पहचान बन गया। Read more

October 7, 2026

तरंग शक्ति-26: जोधपुर के आसमान में गरज रहे F-35, राफेल और तेजस, 8 देशों की वायु सेनाएं दिखा रहीं दम

भारतीय वायु सेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति-26 राजस्थान के जोधपुर में पूरे जोश के साथ जारी है. ये अभ्यास 26 सितंबर से शुरू हुआ था और 12 अक्टूबर तक चलेगा. इस अभ्यास की थीम ‘Power in Partnership’ है. इसका मकसद सिर्फ हवाई ताकत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों की वायु सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी, ऑपरेशनल तालमेल और आपसी भरोसा बढ़ाना है. Read more

October 7, 2026

Houthi Missile Attack: सऊदी अरब पर फिर हूती हमला, रियाद की तरफ दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को गठबंधन सेना ने किया नष्ट

Riyadh Missile Attac: सऊदी गठबंधन सेना ने रियाद की तरफ दागे गए हूती विद्रोहियों के एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। लगातार हो रहे इन हमलों को देखते हुए मक्का रक्षा समझौते के तहत तुर्की और पाकिस्तान अब सऊदी अरब में अपनी सेना भेजेंगे।Saudi Arabia Missile Attack: सऊदी अरब की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को रियाद के उत्तरी इलाके को निशाना बनाकर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने बताया कि यह मिसाइल हूती मिलिशिया की ओर से दागी गई थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और उसके नागरिकों को निशाना बनाने वाले किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा। Read more

October 7, 2026

ट्रेन टिकट पर लिखा है GNWL/RLWL या PQWL, तो कौन सी टिकट होती है पहले कंफर्म? यहां जानें इनका मतलब और नियम

Wed, 07 Oct 2026 11:47 AM IST यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:47 AM IST सार GNWL आमतौर पर मुख्य शुरुआती स्टेशन या उसके आसपास से बुक किए गए टिकटों से जुड़ी होती है और इसकी स्थिति अन्य कुछ वेटिंग लिस्ट की तुलना में बेहतर मानी जाती है। जबकि, RLWL और PQWL अलग कोटे से संबंधित हैं, इसलिए इनकी कंफर्मेशन प्रक्रिया GNWL से अलग होती है। Train Ticket Rules: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट बुक करते समय वेटिंग लिस्ट एक आम स्थिति है। वहीं, आपन देखा होगा कि वेटिंग ट्रेन टिकट पर GNWL, RLWL या PQWL लिखा आता है, लेकिन अधिकतर यात्री ये देखकर समझ नहीं पाते कि इनमें से किस टिकट के कंफर्म होने की संभावना ज्यादा होती है। Read more

October 7, 2026

PM Modi LIVE: PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, दिया विकसित भारत का नया मंत्र, बताया आगे का संकल्प | IBC24

नई दिल्ली: PM Modi LIVE देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 अक्टूबर को जनसेवा में अपने 25 साल पूरे कर लिए (PM Modi public life 25 years) । इस मौके पर पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया। उन्होंने देश के सामने बड़ा संकल्प दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित (Modi 2047 vision) देश बनाना है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। (Modi 25 years of public service) पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब मैंने सोचा भी नहीं था कि यह मुकाम भी आएगा। आज मुझे हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल हो गए हैं। ये जनता के निरंतर आशीर्वाद का परिणाम है। ये भाजपा, एनडीए और लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा रखने वालों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।” Read more

October 7, 2026

ऑपरेशन सिंदूर से 'मेड-इन-इंडिया' विमान तक: पीएम मोदी ने बताया बड़ा लक्ष्य, कैप्टन स्मित मच्छार का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में उन्होंने विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में भारतीय पायलट की चर्चा हो रही है। वह दिन भी दूर नहीं, जब पूरी दुनिया ‘मेड-इन-इंडिया’ विमान की बात करेगी। Read more

October 7, 2026

Festival Season Scam: त्योहारों की खरीदारी में एक गलती पड़ सकती है भारी, UPI से पेमेंट करते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान

Festival Season Scam:त्योहारों के समय लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट और दूसरी चीजों की खरीदारी के लिए UPI और ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल भी बढ़ जाता है। इसी का फायदा साइबर ठग उठाने की कोशिश करते हैं। फर्जी ऑफर और डिस्काउंट से लेकर QR Code और कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को ठगा जा सकता है। Read more

October 7, 2026

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि - Up18 News

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान प्राप्त किया है| 1601-1800 इस ग्लोबल बँड में स्थान प्राप्त कर उसने अपनी वैश्विक शैक्षिक यात्रा में एक बड़ा कदम उठाया है| THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान प्राप्त करनेवाला वह गुजरात का इकलौता और पहला विश्वविद्यालय बन गया है| इसके द्वारा दुनियाभर के उच्च शिक्षा संस्थानों के सबसे जानेमाने मंच पर राज्य का भी सम्मान हुआ है| Read more

October 7, 2026

'पाकिस्तान से ड्रोन से हथियार-ड्रग्स सप्लाई का ट्रेंड बढ़ा': दिनेश एमएन बोले- कॉन्स्टेबल का रोल SHO और SP से कम नहीं, वीरप्पन ऑपरेशन इनके कारण सफल रहा था - Alwar News

अलवर37 मिनट पहले कॉपी लिंकदीक्षांत समारोह में एडीजी दिनेश एमएन पहुंचे। वहां कांस्टेबल को संबोधित करते हुए मोटवेट किया। Read more

October 7, 2026

Bhuvneshwar Kumar Comeback: अगरकर के जाने के बाद खुला वापसी का रास्ता? न्यूजीलैंड सीरीज में भुवि की एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय स्क्वॉड में 36 वर्षीय तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है। करीब चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में लौट रहे भुवनेश्वर की एंट्री को लेकर एक रिपोर्ट में पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल से जुड़ा एक दावा किया गया है। अगरकर के रुख को लेकर रिपोर्ट में क्या कहा गया? रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति टीम में युवा गेंदबाजों को ज्यादा मौके देने के पक्ष में थी। इसी वजह से भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर रास्ता नहीं बन पा रहा था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चयन समिति का हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कई मौकों पर भुवनेश्वर की वापसी का समर्थन किया था। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार उन्हें चीफ सिलेक्टर का पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और बीसीसीआई या अजीत अगरकर की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रज्ञान ओझा की अगुवाई में मिला मौका अगरकर के कार्यकाल के बाद अंतरिम चयन समिति की जिम्मेदारी प्रज्ञान ओझा को दिए जाने की बात कही गई है। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर को जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर इस स्क्वॉड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में शामिल होंगे। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में दिखाया दम भुवनेश्वर की वापसी केवल उनके पुराने रिकॉर्ड के आधार पर नहीं हुई है। उन्होंने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, आरसीबी के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर ने 2025 सीजन में 14 मैचों में 17 विकेट लिए थे। वहीं 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए। भारत के लिए ऐसा रहा है रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अब तक 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट लिए हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 121 मैचों में 141 विकेट हैं, जबकि 21 टेस्ट मैचों में उन्होंने 63 विकेट हासिल किए हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी वापसी पर नजर रहेगी। करीब चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे भुवनेश्वर के अनुभव का टीम किस तरह इस्तेमाल करती है, यह सीरीज में देखने वाली बात होगी। न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड • श्रेयस अय्यर (कप्तान) • तिलक वर्मा (उपकप्तान) • अभिषेक शर्मा • संजू सैमसन (विकेटकीपर) • ईशान किशन (विकेटकीपर) • वैभव सूर्यवंशी • अक्षर पटेल • शिवम दुबे • नितीश कुमार रेड्डी • नमन धीर • प्रिंस यादव • मयंक यादव • अर्शदीप सिंह • भुवनेश्वर कुमार • वरुण चक्रवर्ती • कुलदीप यादव Read more