October 18, 2026

Post Office Bonus 2026: डाक विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा 60 दिन का बोनस, जानें कितनी आएगी रकम?

Post Office Bonus 2026: दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में रेलवे कर्मचारियों के बाद अब डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान (Post Office Bonus 2026) कर दिया गया है। डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 60 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस ( India Post PLB Bonus) देने की मंजूरी दे दी है। 

बता दें कि, निर्धारित वेतन सीमा के आधार पर पूरे साल पात्र रहने वाले नियमित कर्मचारियों को करीब 14,000 रुपये का बोनस ( India Post Bonus 2026) मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें:  Chhath Puja Special Train: छठ पूजा पर बिहार जाने वालों को राहत! कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

डाक विभाग ने किया बोनस देने का ऐलान 

डाक विभाग की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में बोनस भुगतान से जुड़े नियमों और पात्रता की जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के तहत बोनस का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन कर्मचारियों को बोनस मिलेगा और इसकी गणना कैसे की जाएगी।

किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

डाक विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अलग-अलग श्रेणियों के पात्र कर्मचारियों को बोनस ( Post Office Employees Bonus) का लाभ दिया जाएगा। इसमें नियमित कर्मचारियों के साथ ग्रामीण डाक सेवक और निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले अस्थायी कर्मचारी शामिल हैं।

नियमित कर्मचारियों को 60 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा। वहीं, पात्र ग्रामीण डाक सेवकों (Gramin Dak Sevak Bonus)  को एक्स-ग्रेशिया बोनस और निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को एड-हॉक बोनस (Post Office Employees Bonus)  का लाभ मिलेगा।

कितने रुपये का मिलेगा बोनस?

डाक विभाग के नियमित कर्मचारियों के बोनस की गणना के लिए मासिक वेतन की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये निर्धारित की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कर्मचारी को मिलने वाले पात्र वेतन की गणना इसी सीमा के आधार पर की जाएगी।

यदि कोई कर्मचारी पूरे वित्त वर्ष के दौरान बोनस के लिए पात्र रहता है, तो 60 दिन के बोनस की गणना इस प्रकार होगी। गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपये है। 

एक दिन का वेतन = 7,000 ÷ 30 = 233.33 रुपये
60 दिन का बोनस = 233.33  × 60 = लगभग 14,000 रुपये 

इस गणना के अनुसार, पूरे साल पात्र रहने वाले नियमित कर्मचारी को करीब 14,000 रुपये का बोनस मिल सकता है। हालांकि, वास्तविक बोनस की राशि कर्मचारी की पात्रता, संबंधित अवधि के वेतन और विभाग के लागू नियमों के आधार पर तय होगी।

बोनस की राशि किन बातों पर निर्भर करेगी?

डाक विभाग के कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अंतिम राशि उनकी श्रेणी, पात्रता, वित्त वर्ष के दौरान काम की अवधि और संबंधित वेतन या भत्तों पर निर्भर करेगी। इसलिए सभी कर्मचारियों को एक समान राशि मिलना जरूरी नहीं है। 

नियमित कर्मचारियों के लिए 60 दिन के बोनस की गणना के आधार पर करीब 14,000 रुपये की राशि बनती है, जबकि ग्रामीण डाक सेवकों और अस्थायी कर्मचारियों के लिए भुगतान के अलग-अलग नियम लागू होंगे।

यह भी पढ़ें:Add Name Voter List: वोटर लिस्ट से कट गया नाम? SIR के बाद ऐसे जुड़वाएं अपना नाम, जानें पूरा प्रोसेस