August 15, 2026
VIDEO: 'हम हिंदुओं को बर्दाश्त करते हैं...' पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बिगड़े बोल, भड़के भारतीय
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हिंदुओं को लेकर 'टॉलरेट' शब्द का इस्तेमाल किया। उनके बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई। पाक के जनगणना आंकड़े भी उनके दावे से अलग हैं।Pakistan President Hindu Statement: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वहां रहने वाले हिंदुओं को लेकर ऐसी बात कही, जिस पर भारत में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान और उसके मुसलमान अपनी आबादी के करीब 3-4% हिंदुओं को टॉलरेट (Tolerate) यानी बर्दाश्त करते हैं। उनके इस शब्द ने ही पूरी बहस को जन्म दे दिया है।
Read more