मुजफ्फरपुर में साल 2024 में सिटी एसपी रहते हुए रेड लाइट एरिया के बच्चों के लिए पाठशाला चलाने वाले अवधेश दीक्षित को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है। 2019 बैच के IPS अधिकारी अवधेश दीक्षित अभी पुलिस हेडक्वार्टर में कार्मिक-1 में पोस्टेड थे।
.
अवधेश दीक्षित निवर्तमान एसपी मिस्टर राज की जगह लेंगे, जिन्हें 23 महीने के कार्यकाल के बाद रोहतास का एसपी बनाया गया है। अवधेश दीक्षित मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने यूपीएससी पास करने के बाद बिहार कैडर चुना था।
भोजपुर की कमान मिलते ही अवधेश दीक्षित की पूर्व IPS पत्नी संग लव स्टोरी सोशल मीडिया में वायरल है।
अवधेश दीक्षित कहां के रहने वाले हैं, उनकी लव स्टोरी क्या है, उनकी पत्नी कौन हैं, दोनों की शादी कब हुई? पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
सबसे पहले अवधेश दीक्षित की तीन तस्वीरें देखिए

पूर्व IPS काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित ने एक साथ ट्रेनिंग ली है। ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ, जो बाद में शादी में बदल गया।

पूर्व IPS काम्या मिश्रा ओडिशा और अवधेश दीक्षित राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों ने ट्रेनिंग के दौरान ही शादी कर ली थी।

2019 में प्रपोज, 2020 में ट्रेनिंग के दौरान कोर्ट मैरिज और 2021 में धूमधाम से शादी की।
अब अवधेश दीक्षित के बारे में जानिए
अवधेश की पहली पोस्टिंग बेगूसराय में ASP यानी सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्हें पटना के पालीगंज के ASP बनाया गया था। अवधेश दीक्षित ने मुज़फ्फरपुर में एएसपी रहते हुए रेड लाइट एरिया के गरीब बच्चों के लिए पुलिस पाठशाला की शुरुआत की। इसके बाद वे गोपालगंज और लखीसराय में एसपी रहे हैं।
अब उन्हें भोजपुर की कमान सौंपी गई है। ऐसे में नए एसपी के सामने जिले में लंबित हाईप्रोफाइल मामलों की जांच की प्रोग्रेस, लॉ एंड ऑर्डर और क्राइम कंट्रोल बड़ी चुनौती होगी।

बिहार की लेडी सिंघम पूर्व IPS काम्या मिश्रा और IPS अवधेश दीक्षित की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।
घास की अंगूठी से शुरू हुई अवधेश दीक्षित और काम्या मिश्रा की प्रेम कहानी
अवधेश और काम्या मिश्रा की पहली मुलाकात साल 2019 में मसूरी के आईपीएस ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। एक इंटरव्यू में काम्या ने बताया था कि मैंने ही अवधेश को प्रपोज किया था।
2020 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की और फिर उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग भी की। अवधेश की पत्नी काम्या मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। यूपीएससी क्रैक करने के बाद काम्या ने भी बिहार कैडर चुना था।
अवधेश और काम्या की पहली मुलाकात महज 10 से 15 मिनट की थी। अवधेश दीक्षित ने एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में बताया था कि पहली नजर में ही उनके दिल पर ‘लाठी चार्ज’ हो गया था। हालांकि, वे अपने संकोची स्वभाव के कारण अपनी भावनाएं जाहिर नहीं कर पाए। दूसरी ओर काम्या मिश्रा ने पहल करते हुए अपने दिल की बात कह दी।
काम्या ने एक इंटरव्यू में बताया कि मध्य प्रदेश के रतलाम में फील्ड विजिट के दौरान उन्होंने अवधेश से अपने प्यार का इजहार किया था। वे बताती हैं कि उस वक्त उनके पास अंगूठी नहीं थी, इसलिए हमने घास से एक अंगूठी बनाई और अवधेश को पहनाते हुए इसे ‘प्रॉमिस रिंग’ के तौर पर दिया। यही घास की अंगूठी उनके रिश्ते की पहली निशानी बनी।

अवधेश दीक्षित बताते हैं कि हम दोनों को एक ही तरह की चीजें पसंद थी। फूड हैबिट से लेकर लाइफ स्टाइल तक एक था।
हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ
काम्या ने बताया कि हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान हम दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ। हम दोनों ने बेहतर तरीके से एक दूसरे को समझा। अवधेश के नेचर के बारे में बता करते हुए काम्या बताती हैं कि वे बेहद शांत और संकोची हैं। हमारा मानना था कि अगर मैंने प्रपोज नहीं किया होता तो शायद अवधेश अपने मन की बात बताने में काफी समय लगा देते।
अवधेश की पत्नी काम्या मिश्रा ने महज 22 साल की उम्र में UPSC क्रेक की थी। उन्हें 172वीं रैंक मिली थी। काम्या को हिमाचल कैडर मिला था, लेकिन IPS अवधेश दीक्षित शादी के बाद उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में हो गया था। 2024 में पारिवारिक व्यवसाय की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्होंने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। उनकी आखिरी पोस्टिंग बिहार के दरभंगा में ग्रामीण SP के पद पर रही थी।

भोजपुर से पहले SP मिस्टर राज बक्सर के डुमरांव और मोतिहारी सदर के SDPO के रूप में अपनी कुशल सेवाएं दे चुके हैं।
अब आखिर में मिस्टर राज के बारे में जानिए
मिस्टर राज बिहार कैडर के 2019 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं। एसपी राज ने भोजपुर में करीब 23 महीने तक पुलिस कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पुलिसिया कार्रवाई चर्चा में रही।
उनके कार्यकाल के दौरान जिले में दो बड़े और हाईप्रोफाइल मामले सामने आए, जिनकी जांच और न्यायिक प्रक्रिया अब भी जारी है। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी का चर्चित एनकाउंटर मामला और बिहिया थाना क्षेत्र के गंज गांव निवासी सनोज कुमार के उत्पाद विभाग की हिरासत से रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला शामिल है।
दोनों मामलों में पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए और एसपी राज पर भी आरोप लगाए गए। हालांकि, इन आरोपों के बावजूद उनके करीब 23 महीने के कार्यकाल में उनकी व्यक्तिगत कार्यशैली पर सवाल नहीं उठाए गए। हालांकि, दोनों मामलों की जांच न्यायिक स्तर पर चल रही है और संबंधित प्रकरण पटना हाईकोर्ट तक पहुंच चुके हैं।