August 18, 2026

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: 20 से 25 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम, 24 घंटे में गया में 125mm बारिश हुई - Patna News

बिहार के 11 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

.

वहीं, पटना समेत बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे। रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद में बारिश की संभावना है। इन जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर की वजह से पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में बिहार में भी इसका असर देखने को मिलेगा। 22-23 अगस्त को कई जिलों में हेवी रेन की चेतावनी है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में पटना, गया समेत 6 जिलों में बारिश हुई। राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई। इससे कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई।

बगहा में कटाव की वजह से स्कूल गंडक नदी में समा गया।

बगहा में कटाव की वजह से स्कूल गंडक नदी में समा गया।

बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान

गया में सबसे ज्यादा 122mm बारिश

पिछले 24 घंटे में बिहार के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। गया में सबसे ज्यादा 122 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद औरंगाबाद में 70.4 मिमी, पटना में 64 मिमी और भोजपुर में 61 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

बिहार में मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। राज्य में अब तक औसत से करीब 40% कम बारिश हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में सक्रिय मानसून के कारण बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती। कुछ स्थानों पर तेज बरसात भी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 20 अगस्त से बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 20 और 21 अगस्त को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

22 अगस्त को बारिश की संभावना अधिक है। IMD ने बिहार में 20 से 25 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि 22 और 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

  • 20 अगस्त: दक्षिण बिहार के जिलों, पटना, नालंदा, गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, आरा और बक्सर में तेज बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कई जिलों में दिनभर काले बादल छाए रह सकते हैं।
  • 21 अगस्त- बिहार में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी है। हालांकि 17-20 अगस्त की तुलना में 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।