October 7, 2026

गर्दनीबाग में बी-फार्मा डिग्रीधारियों ने शुरू किया अनशन: फार्मासिस्ट भर्ती में शामिल करने की मांग की, बोले - स्वास्थ्य मंत्री संज्ञान लें - Patna News

गर्दनीबाग में बी-फार्मा डिग्रीधारियों ने शुरू किया अनशन:फार्मासिस्ट भर्ती में शामिल करने की मांग की, बोले - स्वास्थ्य मंत्री संज्ञान लें| पटना51 मिनट पहले कॉपी लिंकपटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बी-फार्मा डिग्रीधारियों ने बुधवार को फार्मासिस्ट भर्ती में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट की नियुक्ति में बी-फार्मा डिग्रीधारियों को भी मौका दिया जाना चाहिए। इसे लेकर केंद्रीय भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा विनियम-2025 लागू करने की मांग की जा रही है। Read more

October 7, 2026

10 गियर, पावरफुल इंजन और फीचर्स हैं कमाल! सिंगर मीका सिंह ने खरीदी वो SUV जो भारत में नहीं मिलती

1/11 बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके सिंगर मीका सिंह अब एक बेहद खास लग्जरी SUV के मालिक बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीका सिंह ने दुनिया की सबसे चर्चित फुल-साइज लग्जरी SUVs में शामिल Cadillac Escalade खरीदी है.  Read more

October 7, 2026

India US Defence Meet: दिल्ली में मिले भारत-अमेरिका के टॉप सैन्य अफसर, रक्षा संबंधों को मिलेगी नई ताकत

नई दिल्ली के रूजवेल्ट हाउस में भारत और अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इस मुलाकात का मकसद दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करना है। अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल पपारो 6 दिन के भारत दौरे पर हैं।नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। इसी कड़ी में नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के रूजवेल्ट हाउस में दोनों देशों के टॉप सैन्य अधिकारियों की एक बड़ी बैठक हुई। इस खास कार्यक्रम में अमेरिकी पैसिफिक कमांड (USPACOM) के कमांडर एडमिरल सैमुअल पपारो, मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और कई अन्य वरिष्ठ भारतीय रक्षा अधिकारी शामिल हुए। Read more

October 7, 2026

कर्म ही मेरा धर्म, फल की चिंता नहीं; PM Modi ने भविष्य को लेकर गिनाए बड़े लक्ष्य

October 7, 2026 Narendra Modi Seva Jyoti program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के भविष्य को लेकर बड़े लक्ष्य गिनाए और कहा कि देश में जो ऊर्जा और आत्मविश्वास है, वह अद्भुत है। Read more

October 7, 2026

PM Modi 25 Years: मोदी के वो 6 बड़े फैसले, जिन्हें आने वाली सरकारें भी नहीं कर पाएंगी नजरअंदाज?

PM Modi 25 Years: नरेंद्र मोदी ने 25 साल की राजनीतिक यात्रा में शासन, डिलीवरी, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भरता, सभ्यतागत पहचान और गरीबों के सशक्तिकरण पर जोर दिया। जानिए वे 6 काम कौन से हैं, जो भविष्य में भारत के स्थायी राजनीतिक मानक बनेंगे?Modi Governance 25 Years: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को नरेंद्र मोदी किसी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे कर रहे हैं। इनमें करीब साढ़े 12 साल गुजरात और इतने ही समय केंद्र की सत्ता में बीते। इस दौरान उन्होंने जो भी चुनाव लड़ा, उसमें हार नहीं देखी। लेकिन असली सवाल सिर्फ इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने का नहीं है। सवाल यह है कि उन्होंने भारत में ऐसे कौन से बदलाव किए हैं, जो उनके बाद भी कायम रहेंगे? इतिहास गवाह है कि बड़े नेता रिकॉर्ड नहीं, बल्कि ऐसे सिद्धांत छोड़ते हैं जिन्हें भविष्य में विरोधी भी मानने को मजबूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं उनके इन 25 सालों के सफर और बड़े बदलावों के मायने: Read more

October 7, 2026

रेपो रेट बढ़ते ही Union Bank और PNB Share में तूफानी तेजी! HDFC-SBI लुढ़के, देखें 14 बैंकों का रिपोर्ट कार्ड

RBI Rate Hike Impact on Banking Stocks: आरबीआई रेपो रेट हाइक के बाद कुछ सरकारी बैंक चमक गए हैं। जबकि HDFC बैंक और SBI दबाव में हैं। देखें 14 प्रमुख शेयरों का स्कोरकार्ड।Banking Stocks Performance after RBI Repo Rate Hike: RBI के रेपो रेट 0.25% बढ़ाने के ऐलान के बाद घरेलू शेयर बाजार के बैंकिंग सेक्टर में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह 11:30 बजे तक के शुरुआती रुझानों में कुछ सरकारी (PSU) बैंकों के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। यूनियन बैंक और पीएनबी 2% से ज्यादा की तेजी के साथ हरे निशान में दौड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ HDFC बैंक, SBI और इंडसइंड बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आइए देखते हैं 14 प्रमुख बैंकिंग शेयरों का रिपोर्ट कार्ड... Read more

October 7, 2026

आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर रिलीज, आखिरी सीन ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, देखें

Bivi Ho Toh Aisi Trailer: आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह राजपूत की ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आखिर ट्रेलर के लास्ट सीन में ऐसा क्या हुआ, कि फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है? जानें पूरी कहानी और देखें फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर।Bivi Ho Toh Aisi Trailer Release Aamrapali Dubey: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस के घर में अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 47 सेकेंड के इस ट्रेलर में आम्रपाली दुबे के साथ सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म की कहानी और दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। Read more

October 7, 2026

Hanuman Ansh Box Office: 1.8 करोड़ की फिल्म ने 61 दिन में कमाए 425 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और शोभिनव सत्या के अभिनय से सजी 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में है। नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित इस भक्ति प्रधान फिल्म ने बेहद छोटे बजट से शुरुआत की, लेकिन बाद में इसकी कमाई ने ऐसा रुख बदला कि ट्रेड जगत भी हैरान रह गया। करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन महज 10 लाख रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती दो हफ्तों में भी इसकी कमाई की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, तीसरे सप्ताह के बाद फिल्म के कलेक्शन में अचानक तेजी आई और इसके बाद इसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 61 दिनों में फिल्म ने भारत में 326.48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कारोबार 425.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 1. मामूली बजट से बनाया जबरदस्त मुनाफा फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धियों में इसका मुनाफा शामिल है। करीब 1.8 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म के 323.68 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट में इसे करीब 17,982 फीसदी रिटर्न के बराबर बताया गया है। 2. भक्ति फिल्मों में भी बनाया खास मुकाम 'हनुमान अंश' को 1975 में रिलीज हुई 'जय संतोषी मां' के बाद सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली भक्ति प्रधान फिल्मों में शामिल बताया जा रहा है। फिल्म की लंबी बॉक्स ऑफिस रन ने इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में पहुंचा दिया है। 3. 10 लाख की ओपनिंग से 400 करोड़ पार का सफर फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी। पहले दिन इसका कलेक्शन सिर्फ 10 लाख रुपये बताया गया। लेकिन बाद के हफ्तों में कमाई ने रफ्तार पकड़ ली और 61 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 425 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। 4. पांचवें हफ्ते में बनाया बड़ा रिकॉर्ड फिल्म ने पांचवें सप्ताह में करीब 90.25 करोड़ रुपये की कमाई करने का दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह हिंदी सिनेमा में किसी फिल्म के पांचवें सप्ताह के सबसे बड़े कलेक्शन में शामिल है। 5. छठे हफ्ते में भी जारी रही ताबड़तोड़ कमाई छठे सप्ताह में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। इस दौरान 'हनुमान अंश' ने करीब 80.25 करोड़ रुपये नेट कमाए। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने छठे सप्ताह की कमाई का भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। 6. 61वें दिन भी करोड़ों में कमाई आमतौर पर ज्यादातर फिल्मों की कमाई रिलीज के कुछ हफ्तों बाद काफी गिर जाती है, लेकिन 'हनुमान अंश' का प्रदर्शन अलग रहा। फिल्म ने रिलीज के 61वें दिन भी करीब 1 करोड़ रुपये कमाए। इतने लंबे समय तक सिनेमाघरों में मजबूत कलेक्शन करना फिल्म की सबसे खास उपलब्धियों में गिना जा रहा है। 7. 2026 की टॉप फिल्मों में शामिल भारत में 326.48 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'हनुमान अंश' को 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में बताया जा रहा है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने कई बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ने का दावा किया है। कुल मिलाकर, बेहद कम बजट और धीमी शुरुआत के बावजूद 'हनुमान अंश' का लंबा बॉक्स ऑफिस सफर इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल करता है। हालांकि, अलग-अलग ट्रेड स्रोतों में कलेक्शन और रिकॉर्ड के आंकड़ों में अंतर हो सकता है, इसलिए इन आंकड़ों को संबंधित बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के आधार पर देखना उचित होगा। Read more