नई दिल्ली: ISRO Recruitment 2026: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं को लिए अच्छी खबर है। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 97 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 09 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।
टेक्नीशियन से लेकर MTS तक इन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, नर्स, टेक्नीशियन, फायरमैन, ड्राइवर और मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) सहित कई पद शामिल हैं। कुल 24 पद कोड के तहत 97 वैकेंसी निकाली गई हैं। इनमें टेक्नीशियन बी फिटर के 17, टेक्नीशियन बी इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 12, मल्टीटास्किंग स्टाफ के 16 और टेक्नीशियन सहायक मैकेनिक के 7 पद शामिल हैं। पदों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कितनी होनी चाहिए उम्र और शैक्षणिक योग्यता?
इस भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। 9 नवंबर 2026 को आधार मानकर आयु की गणना होगी। पद कोड 7, 25, 27, 28 और 30 के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष, जबकि पद कोड 26 और 29 के लिए 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में कम से कम तीन साल का प्रथम श्रेणी डिप्लोमा जरूरी है। नर्स बी के लिए तीन साल का नर्सिंग डिप्लोमा और राज्य नर्सिंग परिषद में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
पद कोड 7 से 15 के लिए 750 रुपये प्रोसेसिंग फीस निर्धारित है। महिला, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को यह राशि वापस की जाएगी, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपये लौटाए जाएंगे। पद कोड 16 से 30 के लिए फीस 500 रुपये है। इसमें पात्र श्रेणियों को पूरी राशि और अन्य उम्मीदवारों को 400 रुपये वापस किए जाएंगे। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में शुल्क से संबंधित शर्तें जरूर चेक कर लें।
कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी?
उम्मीदवारों का चयन संबंधित पद के नियमों के अनुसार किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट, इंटरव्यू या शारीरिक मानकों की जांच हो सकती है। ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग स्किल टेस्ट भी जरूरी हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को पद और वेतन स्तर के अनुसार 18,000 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। बता दें कि पदों के अनुसार वेतन अलग-अलग होंगे।
ISRO भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी योग्यता और आयु सीमा जांचें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और फोटो, हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
इन्हें भी पढ़े:
- दशहरा पर पूजा का बस इतना सा समय! जानें श्रीराम को प्रसन्न करने का सही तरीका और खास मंत्र
- भाजपा के दिग्गज नेता की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों के आक्रोश
- श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, बहुचर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में थी फरार, 50 हजार का इनाम था घोषित