October 21, 2026

Bigg Boss 20: बाप या भाप? काजी तौकीर ने अरिश्फा संग लड़ाई में की हद पार, 'घटिया लड़की' का दिया टैग

Bigg Boss 20 Update: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अब रिश्ते बदलते नजर आ रहा है. कभी एक दूसरे को बाप-बेटी जैसा टैग देने वाले काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच अब जमकर लड़ाई होने वाली है.  इस दौरान काजी अपना आपा खोते नजर आएंगे और अरिश्फा को 'घटिया लड़की' तक कह देंगे. इतना ही नहीं, वो बाप या भाप जैसा कमेंट भी करेंगे, जिस वजह अरिश्फा काफी गुस्सा हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं, अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या धमाल देखने को मिलेगा.

काजी तौकीर और अरिश्फा की हुई लड़ाई

बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) बाथरूम एरिया में जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं. शुरुआत में अरिश्फा काजी से पूछती हैं, 'क्या बोला था आपने?' इस पर काजी प्रेस पकड़ते हुए बोलते हैं, 'भाप निकल गया ना ऑलरेडी.' काजी की ये बात अरिश्फा को पसंद नहीं आती है और उन्हें लगता है कि उन्होंने बाप बोला था. ऐसे में अरिश्फा बोलती हैं- 'काजी जी आप कभी कभी बहुत खराब और घटिया बात कर देते हो. कल भी आप उनकी बीमारी पर आ गए थे.' 

अरिश्फा की बात से चिढ़ें काजी

वहीं, प्रोमो में आगे काजी अरिश्फा की बात सुनकर चिढ़ जाते हैं और गुस्से में बोलते हैं- 'तुम पागल लड़की हो.' इसके बाद अरिश्फा उदिति के पास जाती हैं और उसे काजी की बात बताते हुए कहती है-  'बोल रहे हैं तेरा बाप निकला.' काजी अरिश्फा की इस बात पर भड़क जाते हैं और चिल्लाते हुए अपने हाथ की प्रेसिंग मशीन दिखाते हुए कहते हैं- 'इसमें भाप निकला. फादर डॉटर कल ओवर हो गया. मेरे साथ ये नॉनसेंस मत करो. घटिया बात मतलब क्या घटिया बात.'

Tomorrow Episode Promo: It’s Arishfa Khan Vs QaI Touqeer https://t.co/HQumT1Mm3l

— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 20, 2026

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आशिफ और काजी के बीच होगी भयंकर लड़ाई, राशन टास्क में घर का बड़ा रूल तोड़ेंगे स्काउट

काजी तौकीर ने पार की हदें

प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि अरिश्फा और काजी दोनों एक दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं. इस दौरान अरिश्फा कहती हैं कि आपकी बातें घटिया हैं. इसके बाद काजी तौकीर चिल्लाते हुए कहते हैं- 'तुम नासमझ लड़की हो, शर्म आनी चाहिए तुम्हे, चुप रहो, निकलो यहां से, ये ड्रामेबाजी मत कर यहां पर, घटिया लड़की.' वहीं, अरिश्फा भी काजी को निकलने के लिए कहती हैं. वहीं, दोनों के बीच की लड़ाई उदिति देखती रहती हैं और अरिश्फा को शांत करवाने की कोशिश करती हैं.

स्काउट की वजह से घरवालें झेलेंगे नुकसान

वहीं, शो का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें स्काउट (Scout OP), यंग और आशिफ एक साथ बाथरूम में जाते दिखते हैं. ऐसे में बिग बॉस का सबेस बड़े रूल का उल्लंघन होता है. प्रोमो में बिग बॉस स्काउट से पूछते हैं कि कैप्टन होने के नाते उन्होंने रूल तोड़ा है. ऐसे में इसका नुकसना पूरे घर को भुगतना पड़ेगा. वहीं, अब सारे घरवालें स्काउट के खिलाफ हो गए हैं. वहीं, प्रोमो में उनके दोस्त भी इस मामेल में चुप्पी बनाए नजर आए हैं.

Aakhri aisa kaunsa RULE BREAK kiya Captain Scout OP ne, jiski saza Bigg Boss ne poore ghar ko di? https://t.co/EUbhd5Gpff

— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 20, 2026

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

वहीं, इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, लव गिल, मनीष गोयल, गुल्लू और मैरी कॉम का नाम शामिल है. वहीं, बिग बॉस ने स्काउट को कैप्टन होने के नाते एक स्पेशल अधिकार दिया था, जिसमें वो एक कंटेस्टेंट को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर सकते थे. ऐसे में स्काउट ओपी ने उदिति सिंह को नॉमिनेट किया. 

ये भी पढ़ें- अनुपम खेर से बादशाह तक, दलेर मेहंदी को बेइज्जत करने पर भड़के सेलेब्स, बोले- 'लेजेंड्स इज्जत के हकदार'