October 20, 2026

'रामायण' इवेंट में प्रोड्यूसर की फिसली जुबान, रणबीर को बुलाया रणवीर, एक्टर का रिएक्शन Viral

रामायण के प्रमोशन इवेंट में प्रोड्यूसर दिल राजू ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए गलती से उनका नाम रणवीर कह दिया, जो वायरल हो गया. इस गूफ अप पर रणबीर कपूर का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

X

फिल्ममेकर से हुई बड़ी भूल (Photo: Screengrab)

फिल्ममेकर से हुई बड़ी भूल (Photo: Screengrab)

नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी है. हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट रखा गया, जहां पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स मौजूद रहे. लेकिन इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर दिल राजू ने स्टेज पर रणबीर की तारीफ करते हुए उन्हें रणवीर कह दिया. इस दौरान रणबीर का रिएक्शन देखने लायक रहा.

रणबीर को कहा रणवीर, फिर...
हैदराबाद में हुए इस इवेंट में दिल राजू ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि नॉर्थ इंडिया में फिल्म को करण जौहर की कंपनी डिस्ट्रीब्यूट करेगी, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में सोनी पिक्चर्स इसकी जिम्मेदारी संभालेगी. वहीं, तेलुगू भाषी राज्यों में फिल्म को दिल राजू की कंपनी रिलीज करेगी. इतना सब बोलने के बाद वो रणबीर कपूर की तारीफ करने लगे. उन्होंने बताया कि वो रणबीर की सभी फिल्में देख चुके हैं. दिल राजू ने रणबीर के काम की तारीफ की. इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई. 

दिल राजू ने कहा, 'सबसे बेस्ट एक्टर्स और हीरो में से एक रणवीर सिंह गारू हैं... सॉरी, रणबीर कपूर गारू... फिर वो हंसने लगे. जनता हूटिंग करने लगी.  दिल राजू ने तुरंत रणबीर का सही नाम लेकर अपनी गलती सुधारी. इस दौरान जब कैमरा रणबीर कपूर की तरफ घूमा, वो बिना किसी रिएक्शन के चुपचाप बैठे हुए नजर आए. एक्टर के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी. ये वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं. कुछ लोगों ने चुटकी ली. तो बाकियों ने कहा कि जुबान फिसलना आम बात है. इस बात को इतना तूल देना सही नहीं.

सम्बंधित ख़बरें

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा.
 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

खुशी कपूर की मालदीव फोटोज ने मचाई धूम, तस्वीरों पर फिदा हुए पापा बोनी

Live TV

aaj tak epaper in hindi