October 23, 2026

एक भारतीय बेटे की शहादत ने बदला अमेरिका का कानून! मां को बचाते हुए गई जान, अब न्यूयॉर्क में बंद होगी घोड़ा-गाड़ी

अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है। अपनी मां को बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाले 18 साल के भारतीय युवक रोमांच महाजन की मौत के बाद अब न्यूयॉर्क में घोड़ा-गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने का रास्ता साफ हो गया है। न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल ने 22 अक्टूबर 2026 को घोड़ा-गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को 40 के मुकाबले 7 वोटों से मंजूरी दे दी। इस फैसले के तहत जून 2028 से शहर की सड़कों और सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ियों का संचालन बंद करने की योजना है। Read more

October 23, 2026

30 लाख दीप, 35 हजार स्वयंसेवक... सरयू तट पर शंखनाद, अयोध्या में दीपोत्सव से रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

कल्पना कीजिए. सरयू का किनारा हो, राम की पैड़ी हो और दूर-दूर तक सिर्फ दीपों की रोशनी दिखाई दे. एक-दो हजार नहीं, लाखों दीप. इन्हें सजाने और जलाने के लिए हजारों हाथ एक साथ जुटें. अयोध्या इस बार कुछ ऐसी ही तस्वीर तैयार करने की कोशिश में है. रामनगरी में दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का विधिवत शंखनाद हो गया है. सरयू तट पर भूमि पूजन के साथ आयोजन की शुरुआत हो गई. इस बार लक्ष्य है 30 लाख दीप जलाने का. इसके लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के करीब 35 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे. Read more

October 23, 2026

2027 से WhatsApp पर लागू हो सकते हैं नए नियम, सिम हटाते ही बंद हो सकता है अकाउंट एक्सेस

October 23, 2026 नई दिल्ली: यदि आप व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और अकाउंट बनाने के बाद संबंधित सिम कार्ड फोन से निकाल देते हैं या किसी दूसरे डिवाइस में रख देते हैं, तो इसको लेकर 1 जनवरी 2027 से नए नियम लागू हो सकते हैं। Read more

October 23, 2026

रेलवे में 1600 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | IBC24

नई दिल्ली: RRB Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत 1,688 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन संख्या 07/2026 के तहत इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। Read more

October 23, 2026

तांदुला नहर में लीकेज से सड़क-खराब, दुकानों के सामने जलभराव: दुकानदारों ने JCB से बनवाई अस्थायी नाली;पानी बंद होने के बाद होगी सड़क की मरम्मत - Balod News

बालोद में सिवनी से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग से लेकर नेशनल हाईवे-930 के किनारे तक तांदुला नहर का पानी परेशानी का कारण बना हुआ है। नहर की पुरानी लाइनिंग से रिसाव के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। इससे डामर उखड़ने के साथ गड्ढों में पानी भर रहा है। Read more

October 23, 2026

Air Purifier Buying Tips: आपके कमरे के लिए कितने CADR वाला एयर प्यूरिफायर है सही? ऐसे करें चुनाव

Air Purifier Buying Tips: घर के अंदर की हवा को साफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है। बाहर बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से कई लोग घरों में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में कई तरह के एयर प्यूरिफायर उपलब्ध हैं, ऐसे में कंफ्यूजन बढ़ जाता है कि कौन सा एयर प्यूरीफायर चुने? ऐसे में सही प्यूरीफायर चुनना जररी होता है।  Read more

October 23, 2026

WhatsApp: आपकी प्राइवेट चैट्स पर किसी और की नजर तो नहीं? 30 सेकंड में ऐसे चेक करें अपना वॉट्सऐप

WhatsApp Privacy Tips: क्या कोई चुपके से आपके वॉट्सऐप मैसेज पढ़ रहा है? जानें इसका पता लगाने का आसान तरीका और इसके बाद क्या करना चाहिए, ताकि कोई कभी चैट्स न देख पाए।WhatsApp Hacked Check Trick: आजकल हमारी पूरी दुनिया वॉट्सऐप में ही सिमटी है। दोस्तों से गपशप, ऑफिस के जरूरी डॉक्यूमेंट्स, बैंक की डिटेल्स और पर्सनल फोटो, सब कुछ वॉट्सऐप पर ही शेयर होता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपकी ये प्राइवेट चैट्स कोई और अपने फोन या लैपटॉप पर चुपके से पढ़ रहा हो तो? सुनने में थोड़ा अजीब और डरावना लगता है, लेकिन ऐसा होना बहुत आम होता जा रहा है। कई बार हम ऑफिस के कंप्यूटर या किसी दोस्त के लैपटॉप में अपना वॉट्सऐप लॉग-इन (Log In) करते हैं और लॉग-आउट (Log Out) करना भूल जाते हैं। या फिर कोई चुपके से आपका फोन 1 मिनट के लिए मांगता है और QR कोड स्कैन करके आपका वॉट्सऐप अपने डिवाइस में चालू कर लेता है। लेकिन इससे आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 30 सेकंड में इसका पता लगा सकते हैं ये जान सकते हैं कि कोई आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा। आइए जानते हैं इसका सबसे आसान तरीका... Read more