Bollywood Richest Actor: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 आ गई है। 10 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पहले नंबर पर हैं। उनके बाद अमिताभ बच्चन और सलमान खान का नाम है। शाहरुख इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं।Hurun India Rich List 2026: फिल्म इंडस्ट्री में कौन कितना अमीर है, ये बताने वाली 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026' जारी हो गई है। इस बार भी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। उनकी कुल संपत्ति (नेटवर्थ) 10 हजार करोड़ रुपये है। 'बोलो जुबां केसरी' वाले विज्ञापन से युवाओं को गुमराह करने के आरोप में शाहरुख इन दिनों विवादों में हैं। हालांकि, शाहरुख ने साफ कह दिया है कि वो इस विज्ञापन से पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना था, "मैंने इसके लिए पैसे लिए हैं, तो इसमें इतनी बड़ी गलती क्या कर रहा हूं?" इस विज्ञापन के लिए उन्हें कितनी फीस मिली, ये तो सामने नहीं आया है, लेकिन अमीरी के मामले में वो टॉप पर जरूर हैं।
Read more